Latest:
◆ छत्तीसगढ़ में विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की तैयारी तेज, 33 जिलों के अधिकारियों को मिलेगा प्रशिक्षण◆ दिवाली से पहले महिलाओं के खातों में पहुंची महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त, 632 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी◆ महादेव सट्टा ऐप का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर भारत लाया गया, पूछताछ में खुल सकते हैं कई राज◆ राज्योत्सव 2026: छत्तीसगढ़ की 36 विभूतियों को मिलेगा राज्य अलंकरण, पत्रकारिता से लेकर कला और खेल जगत तक की प्रतिभाएं सम्मानित◆ चक्रवात ‘अर्नब’ से प्रभावित किसानों को शीघ्र मिलेगी राहत, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दिए निर्देश◆ बस्तर की 485 बसाहटों को मिलेगी बारहमासी सड़क सुविधा, 804 करोड़ के 263 सड़क कार्य प्रस्तावित◆ छत्तीसगढ़: राज्यपाल रमेन डेका ने 1,122 स्काउट्स-गाइड्स को किया सम्मानित, पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी की अपील◆ बस्तर में 2,323 पुनर्वासित माओवादियों को मिला कौशल प्रशिक्षण, रोजगार से जोड़ने पर जोर

माओवादी लीडर का फरमान, वोट न डालो और भाजपाई-कांग्रेसियों को मार भगाओ

✍️ भूमकाल समाचार ब्यूरो • जगदलपुर (बस्तर)
अक्षर आकार:
माओवादी लीडर का फरमान, वोट न डालो और भाजपाई-कांग्रेसियों को मार भगाओ

दंतेवाड़ा।

बस्तर के दंडकारण्य विशेष जोन के दरभा डिवीजन कमेटी के सचिव साईनाथ का एक प्रेस नोट मीडिया में आया है।

लोकसभा चुनाव के बहिष्कार के संबंध में जनता के नाम लिखे नोट में नक्सली लीडर साईनाथ ने 7 मुद्दों को शामिल किया हैं। उसने जनता से अपील है कि कोई भी लोकसभा चुनाव में वोट न डाले।

प्रेसनोट में चुनाव में वोट मांगने के लिए कांग्रेस और बीजेपी पार्टियों के जनप्रतिनिधियों को मार भगाने की बात लिखी है। बैलाडीला के खदानों को निजी कंपनी अडानी को बेच देने का विरोध भी नक्सलियों ने किया है।

साईनाथ के नोट में ये 7 मुद्दे हैं शामिल

आदिवासी इलाकों में परंपरागत ग्राम सभाओं के अधिकार को सुनिश्चित करें. पुलिस, सीआरपीएफ, डीआरजी ने महिलाओं पर जो अत्याचार किया है उन्हें सजा मिले। शिक्षाकर्मियों,अनियमित कर्मचारी,दैनिक वेतनभोगी को नियमित करे सरकार।आश्रम स्कूल भवनों को वापस पुरानी पंचायतो पर शुरू करें।दन्तेवाड़ा जगदलपुर जेल में बन्द नक्सल मामलों में तमाम आदिवासियों को रिहा करें।

इसके अलावा देश की जनता मे जारी नाजायज युध्द समाधान तुरंत बन्द करें।असंगठित क्षेत्रों में मजदूरों पर प्राइवेट ठेकेदार मनमानी बन्द करें।साथ ही यह भी लिखा हुआ है कि अगर इन सवालों के जबाब नही मिलते हैं,तो चुनाव बहिष्कार का फैसला सुनाते हुए उन्हें प्रचार में दोबारा घुसने न दें।

माओवादी लीडर का फरमान, वोट न डालो और भाजपाई-कांग्रेसियों को मार भगाओ
माओवादी लीडर का फरमान, वोट न डालो और भाजपाई-कांग्रेसियों को मार भगाओ

संबंधित खबरें (Similar News)