Latest:
◆ छत्तीसगढ़ में विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की तैयारी तेज, 33 जिलों के अधिकारियों को मिलेगा प्रशिक्षण◆ दिवाली से पहले महिलाओं के खातों में पहुंची महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त, 632 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी◆ महादेव सट्टा ऐप का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर भारत लाया गया, पूछताछ में खुल सकते हैं कई राज◆ राज्योत्सव 2026: छत्तीसगढ़ की 36 विभूतियों को मिलेगा राज्य अलंकरण, पत्रकारिता से लेकर कला और खेल जगत तक की प्रतिभाएं सम्मानित◆ चक्रवात ‘अर्नब’ से प्रभावित किसानों को शीघ्र मिलेगी राहत, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दिए निर्देश◆ बस्तर की 485 बसाहटों को मिलेगी बारहमासी सड़क सुविधा, 804 करोड़ के 263 सड़क कार्य प्रस्तावित◆ छत्तीसगढ़: राज्यपाल रमेन डेका ने 1,122 स्काउट्स-गाइड्स को किया सम्मानित, पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी की अपील◆ बस्तर में 2,323 पुनर्वासित माओवादियों को मिला कौशल प्रशिक्षण, रोजगार से जोड़ने पर जोर

माओवादी प्रभावित गांव से 27 वर्ष बाद थाने में दर्ज हुआ कोई मामला

✍️ भूमकाल समाचार ब्यूरो • जगदलपुर (बस्तर)
अक्षर आकार:
माओवादी प्रभावित गांव से 27 वर्ष बाद थाने में दर्ज हुआ कोई मामला

IMG 20190503 WA0002

बीजापुर । माओवाद प्रभावित इलाके मनकेलि-गोरना गांव से 27 साल बाद बीजापुर कोतवाली में जुर्म दर्ज हुआ है । इसके पहले 1992 में ही इस गांव का कोई मामला थाना आया था ।
ध्यान रहे कि माओवादी इलाके में ज्यादातर विवाद या अपराध का फैसला जनताना सरकार द्वारा जन अदालत में कर दिया जाता है । ज्यादातर थानों में दर्ज मामलों की पड़ताल करने पर पता चलता है कि ऐसे इलाकों में वैसे भी चोरी , डकैती , बलात्कार जैसे मामले तो न के बराबर घटते हैं । ज्यादातर मामले जमीन और छोटी बातों पर मार पीट के होते हैं ।
1992 के बाद इस गांव का कोई मामला थाने में पंजीबध्द किया गया है। जमीन विवाद को लेकर एक सरफिरे ने महिला पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार किया जिसमें महिला के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। मरणासन्न स्तिथि में महिला को बीजापुर जिला चिकित्सालय लाया गया है जहां ईलाज जारी है। हमलावर मनकेलि निवासी जिला कुरसम ने आत्मसमर्पण कर दिया है।

दरसअल पूरा मामला जिला कोतवाली से 7 किलोमीटर दूर मनकेलि गांव का है। कल अपने घर पर सो रही कमली कुरसम पर उसी गांव के जिला कुरसम ने टंगिये से सिर पर कई प्रहार किए जिसमे कमली बुरी तरह से घायल हो गई थी। हमला करके कुरसम जिला भाग गया था। आननफानन में कमली को जिला चिकित्सालय बीजापुर लाया गया जिसका ईलाज किया जा रहा है ।

IMG 20190503 WA0003

थाना प्रभारी चंद्रशेखर बारीक ने बताया कि आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 26/2019 धारा 450, 307 भादवि के तहत मामला पंजीबध्द कर कार्यवाही की जा रही है।

बीजापुर से भरत दुर्गम की रिपोर्ट

संबंधित खबरें (Similar News)