Latest:
◆ छत्तीसगढ़ में विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की तैयारी तेज, 33 जिलों के अधिकारियों को मिलेगा प्रशिक्षण◆ दिवाली से पहले महिलाओं के खातों में पहुंची महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त, 632 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी◆ महादेव सट्टा ऐप का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर भारत लाया गया, पूछताछ में खुल सकते हैं कई राज◆ राज्योत्सव 2026: छत्तीसगढ़ की 36 विभूतियों को मिलेगा राज्य अलंकरण, पत्रकारिता से लेकर कला और खेल जगत तक की प्रतिभाएं सम्मानित◆ चक्रवात ‘अर्नब’ से प्रभावित किसानों को शीघ्र मिलेगी राहत, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दिए निर्देश◆ बस्तर की 485 बसाहटों को मिलेगी बारहमासी सड़क सुविधा, 804 करोड़ के 263 सड़क कार्य प्रस्तावित◆ छत्तीसगढ़: राज्यपाल रमेन डेका ने 1,122 स्काउट्स-गाइड्स को किया सम्मानित, पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी की अपील◆ बस्तर में 2,323 पुनर्वासित माओवादियों को मिला कौशल प्रशिक्षण, रोजगार से जोड़ने पर जोर

भारी बारिश से तबाही

✍️ भूमकाल समाचार ब्यूरो • जगदलपुर (बस्तर)
अक्षर आकार:
भारी बारिश से तबाही

किसानों की लह-लहाती फसल पर लौह अयस्क लद गया, सैकड़ों एकड़ खेत और फसल हुआ बर्बाद, जमीन हुई बंजर

IMG 20200821 WA0020

मंगल कुंजाम

किरंदुल :-दंतेवाड़ा जिले में पिछले 15 दिनों से लगतार हो रही भारी बारिश के कहर से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है, एन.एम.डी.सी. व आर्सेलर मित्तल जहां से लौह अयस्क का दोहन करते हैं, बैलाडीला के जिन पहाड़ियों से लौह अयस्क का भंडारण व दोहन किया जाता है, वहां की पहाड़ियों से निकलने वाले नदीनालों के पानी से आयरन ओर माइन्स किसानों की खेतो की जमीन और सड़कों पर आ कर जमा हो गया ।

ध्यान रहे कि लौह अयस्क से जमीन की उर्वरक क्षमता खत्म हो जाती है और पूरी तरह से जमीन बंजर हो जाती है । एक तरफ कोरोना महामारी, तो दूसरी तरफ आफत की बारिश और परेशान जनता सारी?

IMG 20200821 WA0022

किरंदुल बस्ती तामो पारा निवास आयतु कुंजाम का एक एकड़ धान रोपाया हुआ खेत मे 11 बी.एन.एम.डी.सी माइंस का लोह भंडार पूरे खेत मे आ जमा हुआ है ,आयतु कुंजाम रोते हुए बताते है की दो फसल खेती करता था एक मात्र यही मेरी जमीन थी आज से थो मेरा जमीन ही नही रहा पूरा माइनिंग का पानी खेत मे आकर लोह चूर्ण का मट्टी जमा किया है और मेरा खेत का पूरा जमीन अब बंजर हो गया है , अभी दुबारा खेती करने लायक ही नही रहा ,हर साल बारिश का मौसम में थोड़ा बहुत खेती में फइन्स आकर जमा होता रहा थो सफाई कर खेती करते थे ,जब पटवारी और एन एम डी सी अधिकारियों को शिकायत करने के बाद भी आज तक कोई मुहावजा नही मिला इस बार का मौसम थो हमे बेगार कर दिया है ।

IMG 20200821 WA0021

किरंदुल बस्ती वह इलाका है जहां चारो ओर से ये.एम.डी.सी.और आर्सेलर मित्तल निप्पन कंपनी से गिरा हुआ है,एक तरफ कंपनी की गाड़ियां चलने से धूल मीठी से घर द्वार और उनके उपयोग में आने वाले वनोपज नुकसान हो रहा है तो दूसरी और थोड़ी बहुत बची जमीनों पर खेती करने से बारिश का मौसम में माइनिंग का पानी बहाव से लोहचुर्ण आने से पूरी जमीन बंजर होते जा रही है ।

IMG 20200731 WA0016

मंगल कुंजाम

संबंधित खबरें (Similar News)