Latest:
◆ छत्तीसगढ़ में विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की तैयारी तेज, 33 जिलों के अधिकारियों को मिलेगा प्रशिक्षण◆ दिवाली से पहले महिलाओं के खातों में पहुंची महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त, 632 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी◆ महादेव सट्टा ऐप का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर भारत लाया गया, पूछताछ में खुल सकते हैं कई राज◆ राज्योत्सव 2026: छत्तीसगढ़ की 36 विभूतियों को मिलेगा राज्य अलंकरण, पत्रकारिता से लेकर कला और खेल जगत तक की प्रतिभाएं सम्मानित◆ चक्रवात ‘अर्नब’ से प्रभावित किसानों को शीघ्र मिलेगी राहत, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दिए निर्देश◆ बस्तर की 485 बसाहटों को मिलेगी बारहमासी सड़क सुविधा, 804 करोड़ के 263 सड़क कार्य प्रस्तावित◆ छत्तीसगढ़: राज्यपाल रमेन डेका ने 1,122 स्काउट्स-गाइड्स को किया सम्मानित, पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी की अपील◆ बस्तर में 2,323 पुनर्वासित माओवादियों को मिला कौशल प्रशिक्षण, रोजगार से जोड़ने पर जोर

बुरा वक़्त भी गुजर जाएगा.

✍️ भूमकाल समाचार ब्यूरो • जगदलपुर (बस्तर)
अक्षर आकार:
बुरा वक़्त भी गुजर जाएगा.

लाल देवेंद्र कुमार श्रीवास्तव की दो कविताएं

★ दिहाड़ी मजदूरों पर पड़ी मार..★

कोरोना के डर से थम गई पहियों की रफ़्तार,

लॉकडाउन से दिहाड़ी मजदूरों पर पड़ी मार।

खाने को न रह गया अनाज सब्जियाँ घर में,

इन्हें लगता भुखमरी के न हो जाए शिकार।।

लॉकडाउन से करने न जा पा रहे है मजदूरी,

जीने के लिए पैसा होना भी है बहुत जरूरी।

एक तरफ कोरोना दूजे ओर खाना कैसे मिले,

दोनों जिंदगी जीने के लिए बन गई मजबूरी।।

आज तक इतिहास में नहीं दिखा ऐसा मंजर,

कोरोना घोंप दे रहा है बेवज़ह पीठ में खंजर।

अमीर तो खा पीकर टीवी पे ख़बर देख रहा,

पर अब गरीब बिना खाए ही घर के है अंदर।।

अभी कितने दिन तक कोरोना ढाएगा कहर,

कैसे हम गरीबों को मिले निवाला, होगा बसर।

मजदूरी, रिक्शा चला, चाट का ढेला लगा कर,

जैसे तैसे कट रही थी, अब न दिखती डगर।।

रोटी की चिंता व कोरोना ने किया है बदहाल,

कोरोना का भय लगता है चलेगा पूरे ही साल।

जैसेतैसे हम गरीब करेंगे कोरोना से मुकाबला,

दुष्ट कोरोना से लड़कर हम जीतेंगे हर हाल।।

★ बुरा वक़्त भी गुजर जाएगा..★

हताशा का चल रहा दौर

ख़ूब संभल कर रहना 

वक़्त ले रहा है हमारा इम्तिहान

ऐ! मनुज धैर्य बनाए रखना

ख़ुद की व परिवार की

हिफाज़त भी ख़ूब करना

आएँगे कई कष्ट भी

उसे भी है सहना

पर गुज़ारिश है! बस यहीं

सतर्कता के घेरे को न तोड़ना!

यह मुश्किलों का दौर 

निश्चय ही गुजर जाएगा

तू हँसेगा खिलखिलायेगा

निशा के बाद सवेरा हो जाएगा

सारे जहां में उजाला फैल जाएगा

हमें न छोड़नी है उम्मीद

न ही आशा की किरण

तब तक हमें रहना है सावधान

दीन दुखियों के सेवा का

कुदरत ने दिया है समय

दहशत का खत्म होगा दौर

हमें मिलेगा ख़ुशियों का ठौर

एक दूजे से गले मिलेंगे

ख़ुशियों के फूल खिलेंगे..

IMG 20200521 WA0009 01

लाल देवेंद्र कुमार श्रीवास्तव

संबंधित खबरें (Similar News)