Latest:
◆ छत्तीसगढ़ में विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की तैयारी तेज, 33 जिलों के अधिकारियों को मिलेगा प्रशिक्षण◆ दिवाली से पहले महिलाओं के खातों में पहुंची महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त, 632 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी◆ महादेव सट्टा ऐप का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर भारत लाया गया, पूछताछ में खुल सकते हैं कई राज◆ राज्योत्सव 2026: छत्तीसगढ़ की 36 विभूतियों को मिलेगा राज्य अलंकरण, पत्रकारिता से लेकर कला और खेल जगत तक की प्रतिभाएं सम्मानित◆ चक्रवात ‘अर्नब’ से प्रभावित किसानों को शीघ्र मिलेगी राहत, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दिए निर्देश◆ बस्तर की 485 बसाहटों को मिलेगी बारहमासी सड़क सुविधा, 804 करोड़ के 263 सड़क कार्य प्रस्तावित◆ छत्तीसगढ़: राज्यपाल रमेन डेका ने 1,122 स्काउट्स-गाइड्स को किया सम्मानित, पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी की अपील◆ बस्तर में 2,323 पुनर्वासित माओवादियों को मिला कौशल प्रशिक्षण, रोजगार से जोड़ने पर जोर

बस्तर की माटी में समाए हुए हैं बापू

✍️ भूमकाल समाचार ब्यूरो • जगदलपुर (बस्तर)
अक्षर आकार:
बस्तर की माटी में समाए हुए हैं बापू
IMG 20191002 WA0000

गांधी उद्यान गोल बाजार के झंडा चौरा में पुष्पांजलि अर्पित करते पद्मश्री धर्मपाल सैनी व माता रुख्मिणी सेवा संस्थान डिमरापाल आश्रम के सदस्य

हेमंत कश्यप

जगदलपुर । वर्ष 1948 में बस्तर के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बिलखनारायण अग्रवाल महात्मा गांधी का भस्म कलश दिल्ली से जगदलपुर लाए थे। यह कलश लोगों के दर्शनार्थ गेयर बाजार (गोल बाजार) के मध्य रखा गया था। बाद में यह कलश उस स्थान पर ही जमीन में दबा दिया गया और उस स्थान पर झंडा चौरा बना दिया गया।

IMG 20191002 WA0001

तब से लेकर अब तक यहां गांधी जयंती दो अक्टूबर और शहीद दिवस तीस जनवरी को गांधीवादी पुष्पांजलि अर्पित करते आ रहे हैं। पद्मश्री गांधीवादी धर्मपाल सैनी बताते हैं कि बापू की भस्म कलश भारत में बस दो जगह दबे हैं एक जगदलपुर के गोलबाजार में और म.प्र.के धार जिला के धर्मपुर में।

IMG 20191002 WA0003

हम आज बापू की 150वीं जयंती मना रहे हैं परन्तु अपने ही बस्तर की माटी में समाए बापू के संबंध में अनभिज्ञ रहे। साबरमती के संत एक बार और जागो !! बस्तर में एक और अहिंसा आन्दोलन की आवश्यकता है।

IMG 20191002 WA0002

हेमंत कश्यप

संबंधित खबरें (Similar News)