Latest:
◆ छत्तीसगढ़ में विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की तैयारी तेज, 33 जिलों के अधिकारियों को मिलेगा प्रशिक्षण◆ दिवाली से पहले महिलाओं के खातों में पहुंची महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त, 632 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी◆ महादेव सट्टा ऐप का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर भारत लाया गया, पूछताछ में खुल सकते हैं कई राज◆ राज्योत्सव 2026: छत्तीसगढ़ की 36 विभूतियों को मिलेगा राज्य अलंकरण, पत्रकारिता से लेकर कला और खेल जगत तक की प्रतिभाएं सम्मानित◆ चक्रवात ‘अर्नब’ से प्रभावित किसानों को शीघ्र मिलेगी राहत, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दिए निर्देश◆ बस्तर की 485 बसाहटों को मिलेगी बारहमासी सड़क सुविधा, 804 करोड़ के 263 सड़क कार्य प्रस्तावित◆ छत्तीसगढ़: राज्यपाल रमेन डेका ने 1,122 स्काउट्स-गाइड्स को किया सम्मानित, पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी की अपील◆ बस्तर में 2,323 पुनर्वासित माओवादियों को मिला कौशल प्रशिक्षण, रोजगार से जोड़ने पर जोर

बस्तर का सच छिपाना चाहती है पुलिस

✍️ भूमकाल समाचार ब्यूरो • जगदलपुर (बस्तर)
अक्षर आकार:
बस्तर का सच छिपाना चाहती है पुलिस

रायपुर। बस्तर में ऐसा क्या है जिसे पुलिस छिपाना चाहती है। यह सवाल जेएनयू और डीयू के प्रोफेसरों के दौरे के बाद उठे विवाद के बीच एक बार फिर चर्चा में है। दरअसल, इससे पहले भी बस्तर में काम कर रहे मानवाधिकार कार्यकर्ताओं, पत्रकारों, वकीलों आदि पर पुलिस की नाराजगी सामने आती रही है। आरोप है कि पुलिस ऐसे सभी लोगों को बस्तर से बाहर रखना चाहती है, जो असलियत जानते हैं और उसे दुनिया के सामने ला सकते हैं। हालांकि पुलिस अब भी यही कह रही है कि किसी को बस्तर जाने से रोका नहीं जाएगा।

बुधवार को दिल्ली से आए तीन प्रोफसरों जूएनयू की अर्चना प्रसाद, डीयू की नंदिनी सुंदर, जोशी शोध संस्थान के विनीत तिवारी व सीपीएम नेता संजय पराते के खिलाफ दरभा थाने में ग्रामीणों के हवाले से शिकायत की गई थी कि उन्होंने गांव में बैठक लेकर नक्सलियों के पक्ष में चर्चा की। मामले में जांच चल रही है और अब तक एफआईआर नहीं हुई है। लेकिन इस मुद्दे पर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। प्रोफेसरों ने बस्तर की फैक्ट फाइंडिंग रिपोर्ट शेयर की है, तो दूसरी ओर उनके खिलाफ भी मुहिम लगातार चलाई जा रही है। सोशल मीडिया में सवाल उठाए जा रहे कि प्रोफेसरों को बस्तर से क्या लेना देना, उनसे उनका विश्वविद्यालय तो सम्हलता नहीं।

संबंधित खबरें (Similar News)