Latest:
◆ छत्तीसगढ़ में विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की तैयारी तेज, 33 जिलों के अधिकारियों को मिलेगा प्रशिक्षण◆ दिवाली से पहले महिलाओं के खातों में पहुंची महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त, 632 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी◆ महादेव सट्टा ऐप का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर भारत लाया गया, पूछताछ में खुल सकते हैं कई राज◆ राज्योत्सव 2026: छत्तीसगढ़ की 36 विभूतियों को मिलेगा राज्य अलंकरण, पत्रकारिता से लेकर कला और खेल जगत तक की प्रतिभाएं सम्मानित◆ चक्रवात ‘अर्नब’ से प्रभावित किसानों को शीघ्र मिलेगी राहत, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दिए निर्देश◆ बस्तर की 485 बसाहटों को मिलेगी बारहमासी सड़क सुविधा, 804 करोड़ के 263 सड़क कार्य प्रस्तावित◆ छत्तीसगढ़: राज्यपाल रमेन डेका ने 1,122 स्काउट्स-गाइड्स को किया सम्मानित, पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी की अपील◆ बस्तर में 2,323 पुनर्वासित माओवादियों को मिला कौशल प्रशिक्षण, रोजगार से जोड़ने पर जोर

बंदूकों का दोष नहीं है

✍️ भूमकाल समाचार ब्यूरो • जगदलपुर (बस्तर)
अक्षर आकार:
बंदूकों का दोष नहीं है

Screenshot 20190714 225349 01

हाथ में जिनके हैं बंदूकें
चाहे जिसको मारें, फूंकें
उनका कोई दोष नहीं है
मरे निहत्थे जितने लोग
लगा जिन्हें सरकारी रोग
वे ही सबके सब दोषी थे
बंदूकें सब सरकारी थीं
बंदूकों का दोष नहीं है.

हत्यारों का दोष नहीं है
मुर्दों में ही जोश नहीं है
शौक था उनका शौक में मरे
नेता जी को दोषी कहने-
वालों तुम पर बजर परे
.

पूछो दोषी कौन-कौन है?
जिंदा जलने वाला दोषी
रोटी और निवाला दोषी
सरकारी संगीनों द्वारा
मारा जाने वाला दोषी
लूट को लूट कहा है जिसने
ऐसा कहने वाला दोषी
जिसके गुप्तांगों में पत्थर
भरा गया वह महिला दोषी
देशद्रोह में गोली खाया
पांच बरस का बच्चा दोषी
आठ बरस से खटिया पर थे
लूले-लंगड़े चच्चा दोषी
मरा भूख से तड़प-तड़पकर
इसी चैत में कलुआ दोषी
सूखी फसल, लगाकर फांसी
चला गया है ललुआ दोषी

दिल्ली से गुजरात तलक
जो कत्ल हुए हैं वे थे दोषी
भागलपुर से मलियाना तक
मारे गए हजारों दोषी
कब्रों में लाशें दोषी हैं
मुर्दे औ’ कब्रें दोषी हैं
जली हुई रूहें दोषी हैं
कटे हुए सब सर दोषी हैं
नुचे हुए सब पर दोषी हैं

जो दिल्ली की कुर्सी पर है
जो-जो सबसे ताकतवर है
उसका कोई दोष नहीं है

मरे हुए सपनों से पूछो
चले गए अपनों से पूछो
सारा दोष उन्हीं का होगा.

कृष्ण कांत

संबंधित खबरें (Similar News)