Latest:
◆ छत्तीसगढ़ में विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की तैयारी तेज, 33 जिलों के अधिकारियों को मिलेगा प्रशिक्षण◆ दिवाली से पहले महिलाओं के खातों में पहुंची महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त, 632 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी◆ महादेव सट्टा ऐप का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर भारत लाया गया, पूछताछ में खुल सकते हैं कई राज◆ राज्योत्सव 2026: छत्तीसगढ़ की 36 विभूतियों को मिलेगा राज्य अलंकरण, पत्रकारिता से लेकर कला और खेल जगत तक की प्रतिभाएं सम्मानित◆ चक्रवात ‘अर्नब’ से प्रभावित किसानों को शीघ्र मिलेगी राहत, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दिए निर्देश◆ बस्तर की 485 बसाहटों को मिलेगी बारहमासी सड़क सुविधा, 804 करोड़ के 263 सड़क कार्य प्रस्तावित◆ छत्तीसगढ़: राज्यपाल रमेन डेका ने 1,122 स्काउट्स-गाइड्स को किया सम्मानित, पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी की अपील◆ बस्तर में 2,323 पुनर्वासित माओवादियों को मिला कौशल प्रशिक्षण, रोजगार से जोड़ने पर जोर

पोलमपल्ली में सीएम ने लगाई चौपाल

✍️ भूमकाल समाचार ब्यूरो • जगदलपुर (बस्तर)
अक्षर आकार:
पोलमपल्ली में सीएम ने लगाई चौपाल
IMG 20190530 WA0003

सुकमा। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के दौरे के दौरान सुकमा के पोलमपल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लोगों से चौपाल लगाकर लोगों से चर्चा की और लोगों की समस्याएं सुनी। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर अनेक घोषणाएं भी की। श्री बघेल ने पोलमल्ली में मिनी स्टेडियम के निर्माण की मंजूरी दी । साथ ही गांव में स्कूल और हॉस्पिटल खोलने का ऐलान भी किया। श्री बघेल ने किसानों से चर्चा के बाद कहा कि सुकमा में सिंचाई की क्षमता बढ़ाई जाएगी। साथ ही गांवों में ग्राम समिति का गठन किया जाएगा। किसानों को वन अधिकार पट्टा दिया जाएगा। यहां स्कूलों में खाली पड़े शिक्षकों के पदों को भरा जाएगा। सीएम ने घोषणा की है कि गांव के नजदीक जंगल के मालिक ग्रामीण होंगे। मुख्यमंत्री ने दावा किया है कि सुकमा जिले के लोगों को हर सरकारी योजना का लाभ मिलेगा। किसानों को वन अधिकार पट्टे का वितरण किया जाएगा। पोलमपल्ली में चौपाल लगाकार लोगों की समस्याएं सुनकर बघेल बीजापुर जिले के भोपालपट्टनम में भी चौपाल लगाएंगे। यहां से निकलकर वे बस्तर जिले के भोंड में स्थानीय लोगों से मिलेंगे। मुख्यमंत्री कोंडागांव जिले के बड़े कनेरा में भी चौपाल लगाकर लोगों से नक्सल समस्या को लेकर चर्चा करेंगे।

संबंधित खबरें (Similar News)