Latest:
◆ छत्तीसगढ़ में विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की तैयारी तेज, 33 जिलों के अधिकारियों को मिलेगा प्रशिक्षण◆ दिवाली से पहले महिलाओं के खातों में पहुंची महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त, 632 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी◆ महादेव सट्टा ऐप का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर भारत लाया गया, पूछताछ में खुल सकते हैं कई राज◆ राज्योत्सव 2026: छत्तीसगढ़ की 36 विभूतियों को मिलेगा राज्य अलंकरण, पत्रकारिता से लेकर कला और खेल जगत तक की प्रतिभाएं सम्मानित◆ चक्रवात ‘अर्नब’ से प्रभावित किसानों को शीघ्र मिलेगी राहत, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दिए निर्देश◆ बस्तर की 485 बसाहटों को मिलेगी बारहमासी सड़क सुविधा, 804 करोड़ के 263 सड़क कार्य प्रस्तावित◆ छत्तीसगढ़: राज्यपाल रमेन डेका ने 1,122 स्काउट्स-गाइड्स को किया सम्मानित, पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी की अपील◆ बस्तर में 2,323 पुनर्वासित माओवादियों को मिला कौशल प्रशिक्षण, रोजगार से जोड़ने पर जोर

पुलिस की गुंडागर्दी के खिलाफ बिलासपुर में प्रदर्शन

✍️ भूमकाल समाचार ब्यूरो • जगदलपुर (बस्तर)
अक्षर आकार:
पुलिस की गुंडागर्दी के खिलाफ बिलासपुर में प्रदर्शन

एचआईवी पीड़ित बच्चों को मारपीट कर निकाला था उनके “अपना घर” से

IMG 20200918 WA0010

बिलासपुर । महिला एवं बाल विकास के भ्रष्टाचार में लिप्त व HIV पॉजिटिव नाबालिग बच्चियो व अन्य महिला स्टाफ , वकील के साथ मारपीट करने वाले अधिकारी पार्वती वर्मा, सुरेश सिंह, मधु पांडे सहित अन्य व उस समय के सरकंडा थाना प्रभारी सनीप रात्रे, महिला थाना प्रभारी अंजू चेलक सहित दोनों थाने के पुलिस की गुंडागर्दी के खिलाफ, आज एक माह पूरे होने व दोषी अधिकारियों के खिलाफ किसी प्रकार की कार्यवाही नही होने के चलते विरोध प्रदर्शन, धरना व प्रधानमंत्री, राज्य के मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया।

धरना में बच्चों के परिजन, रिश्तेदार, महिला एवं बाल विकास से प्रताड़ित हुए कुछ और भी लोग,संस्था के स्टाफ के लोग सहित गुरुघासीदास सेवादार संघ के साथी, जमाते इस्लामी संगठन के साथीगण सहित व्यक्तिगत तौर पर भी लोग शामिल हुए।

IMG 20200918 WA0004

धरना में साथी नंद कश्यप जी, लखन सुबोध, वाहिद भाई, मोनाली, सरस्वती, पूजा, दुर्गेश, अनुज, आसिफ ने संबोधित करते हुए बात रखी।
अंत मे रैली निकालते हुए कलेक्टर के माध्यम से प्रधानमंत्री महोदय व राज्य के मुख्यमंत्री महोदय के नाम ज्ञापन सौंपा गया।

IMG 20200918 WA0006

इस रैली में दो नारे लगाए गए वह इस तरह से थे, थाना प्रभारी सनीप रात्रे मुर्दाबाद
थाना प्रभारी अंजू चेलक मुर्दाबाद
महिला एवं बाल विकास के सुरेश सिंह मुर्दाबाद
जिला बाल संरक्षण अधिकारी पार्वती वर्मा मुर्दाबाद
CSP निमिषा पांडेय मुर्दाबाद
CWC अध्यक्ष मधु पांडेय मुर्दाबाद
HIV पीड़ित नाबालिग बच्चियो पर हाथ उठाने वाले मुर्दाबाद
पुलिसिया गुंडागर्दी नही चलेगी
दोषी अधिकारियों को बर्खास्त करो।

बिलासपुर, छत्तीसगढ़

संबंधित खबरें (Similar News)