Latest:
◆ छत्तीसगढ़ में विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की तैयारी तेज, 33 जिलों के अधिकारियों को मिलेगा प्रशिक्षण◆ दिवाली से पहले महिलाओं के खातों में पहुंची महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त, 632 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी◆ महादेव सट्टा ऐप का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर भारत लाया गया, पूछताछ में खुल सकते हैं कई राज◆ राज्योत्सव 2026: छत्तीसगढ़ की 36 विभूतियों को मिलेगा राज्य अलंकरण, पत्रकारिता से लेकर कला और खेल जगत तक की प्रतिभाएं सम्मानित◆ चक्रवात ‘अर्नब’ से प्रभावित किसानों को शीघ्र मिलेगी राहत, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दिए निर्देश◆ बस्तर की 485 बसाहटों को मिलेगी बारहमासी सड़क सुविधा, 804 करोड़ के 263 सड़क कार्य प्रस्तावित◆ छत्तीसगढ़: राज्यपाल रमेन डेका ने 1,122 स्काउट्स-गाइड्स को किया सम्मानित, पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी की अपील◆ बस्तर में 2,323 पुनर्वासित माओवादियों को मिला कौशल प्रशिक्षण, रोजगार से जोड़ने पर जोर

पीने के पानी के लिए दूसरे पंचायत के सहारे हैं कोयलाभट्टी के रहवासी

✍️ भूमकाल समाचार ब्यूरो • जगदलपुर (बस्तर)
अक्षर आकार:
पीने के पानी के लिए दूसरे पंचायत के सहारे हैं कोयलाभट्टी के रहवासी
IMG 20190424 WA0007


सुकमा जिले के विकासखण्ड छिंदगढ़ के ग्राम पंचायत कावराकोपा के आश्रित पारा कोयलाभट्टी के ग्रामीण पानी हेतु दूसरे पंचायत हमीरगढ़ के ग्राम काशनपाल के चुआं ( झरिया ) के भरोसे रहकर अपनी पानी की समस्या को दूर करने का प्रयास कर रहे है
30 से 35 घरों के लगभग 200 रहवासी रोजमर्रा के उपयोग हेतु पानी की व्यवस्था करने में अपने गाँव से लगभग डेढ़ किमी दूर ग्राम काशनपाल में एक छोटी डबरी में नहाने व डबरी के पास ही खेत में लकड़ी के खोह को गाड़कर पीने के पानी हेतु उपयोग करने हेतु मजबूर है ,कोयलाभट्टी की लगभग 55 वर्षीय महिला सोमड़ी ने गोंडी भाषा में अपनी तकलीफ बताई व कहा कि इस भीषण गर्मी में एक गुंडी पानी लाने में हम लोगों का पसीना निकल जाता है

तीन बोरिंग एक खराब दो में लाल पानी

ग्राम के रहवासी कमल,मुड़ा, लच्छू,हिड़मा, लक्खे,बुधरी,देवे आदि लोगों ने बताया कि गाँव में तीन पुराने बोरिंग है जिसमे से एक छतिग्रस्त है व दो से लाल पानी आ रहा है जिसके सेवन से बीमारी का डर रहता है इसी कारण हम लोग दूर से चुआं खोदकर पानी पीने हेतु मजबूर है ,बहुत बार शिविर में शिकायत भी किया परन्तु कोई भी हमारी आवाज नही सुनता ,गाँव के एक बारहवी पास युवक कमल का कहना है कि कोई भी जनप्रतिनिधि जनता का कार्य नही करते है सरपंच बनने के बाद जनता का सेवा करना चाहिए परन्तु अपना सेवा धर्म भूल कर अन्य कार्यो में लग जाते है

एन एच 30 के किनारे बसा हुआ है कोयलाभट्टी

आपको बता दें कि कोयलाभट्टी गाँव एन एच 30 के बिलकुल किनारे बसा हुआ है व सुकमा से जगदलपुर जाने हेतु इसी मार्ग का उपयोग अधिकारी व जनप्रतिनिधियों के द्वारा किया जाता है व इसी क्षेत्र का विकास का दावा कर चाहे वह पूर्ववर्ती सरकार हो या पांच बार के विधायक व वर्तमान सरकार में मंत्री सत्तासीन होते रहे है बावजूद इसके आज भी इस गाँव में पेयजल की व्यवस्था सुचारू रूप से नही है बृद्धजनो को दैनिक उपयोग हेतु डेढ़ डेढ़ किमी इस भीषण गर्मी में पैदल चल कर पानी की व्यवस्था खुद चुआं खोदकर करनी पड़ रही है

IMG 20190424 WA0006

संजय सिंह की रिपोर्ट , कुकानार सुकमा से

संबंधित खबरें (Similar News)