Latest:
◆ छत्तीसगढ़ में विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की तैयारी तेज, 33 जिलों के अधिकारियों को मिलेगा प्रशिक्षण◆ दिवाली से पहले महिलाओं के खातों में पहुंची महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त, 632 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी◆ महादेव सट्टा ऐप का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर भारत लाया गया, पूछताछ में खुल सकते हैं कई राज◆ राज्योत्सव 2026: छत्तीसगढ़ की 36 विभूतियों को मिलेगा राज्य अलंकरण, पत्रकारिता से लेकर कला और खेल जगत तक की प्रतिभाएं सम्मानित◆ चक्रवात ‘अर्नब’ से प्रभावित किसानों को शीघ्र मिलेगी राहत, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दिए निर्देश◆ बस्तर की 485 बसाहटों को मिलेगी बारहमासी सड़क सुविधा, 804 करोड़ के 263 सड़क कार्य प्रस्तावित◆ छत्तीसगढ़: राज्यपाल रमेन डेका ने 1,122 स्काउट्स-गाइड्स को किया सम्मानित, पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी की अपील◆ बस्तर में 2,323 पुनर्वासित माओवादियों को मिला कौशल प्रशिक्षण, रोजगार से जोड़ने पर जोर

पीट पीट कर दिमाग अपाहिज करने वाला टीआई लाईन अटैच, अब कांकेर के नए टीआई होंगे अमर कोमरे

✍️ भूमकाल समाचार ब्यूरो • जगदलपुर (बस्तर)
अक्षर आकार:
पीट पीट कर दिमाग अपाहिज करने वाला टीआई लाईन अटैच, अब कांकेर के नए टीआई होंगे अमर कोमरे

कांकेर । विधायक की गाड़ी को हल्की सी खरोंच लग जाने पर कांकेर टीआई मोतीराम पटेल ने एक युवक की इतनी पिटाई कर दी थी कि वह 22 दिन से अस्पताल में है , और दिमागी तौर पर अपाहिज हो गया है । इस मामले की खबर कल भूमकाल समाचार में प्रकाशित होते ही अंततः प्रशासन हरकत में आया और आज कांकेर टीआई को लाईन अटैच कर दिया ।

YouTube video player


ज्ञात हो कि पिछले माह 12 तारीख को सिदेसर के श्रवण साहू ने अपने वाहन से कांकेर विधायक शिशुपाल शोरी की गाड़ी को एक रैली के दौरान ट्रैफिक जाम के हल्की ठोकर मार दी थी । तब कांकेर टीआई ने उसे थाने ले जाकर चार घण्टे तक इतना मारा था कि वह वही बेहोश हो गया था , तब से लेकर पिछले 22 दिन तक रायपुर के अस्पताल में भर्ती है और अपना दिमागी चेतना और याददास्त खो चुका है ।
इस मामले में प्रताड़ित श्रवण की पत्नी तेज बाई ने घटना के दूसरे दिन ही कांकेर एसपी आईजी सहित प्रदेश के मुख्य मंत्री तक शिकायत की थी , पर अब तक कोई कार्यवाही नही हुई थी । भूमकाल समाचार ने कल इस विषय पर समाचार प्रकाशित किया तो सरकार हरकत में आई और आज देर शाम कांकेर टीआई को लाईन अटैच कर चारामा टीआई को कांकेर थाना सौंप दिया ।


इस मामले में कांकेर एसपी केएल ध्रुव ने भूमकाल से चर्चा करते हुए बताया कि उनके पास किसी भी प्रकार की शिकायत अभी तक नही आया था । पर उन्होंने कल अनेक वाट्सग्रुप में इस तरह का खबर देखा तो कांकेर टीआई मोतीराम पटेल को लाईन अटैच करते हुए इस मामले में एडिशनल एसपी कांकेर को जांच अधिकारी बनाते हुए उचित कार्यवाही के निर्देश जारी किए । इधर कांकेर के नए टीआई का प्रभार चारामा टीआई अमर कोमरे को दे दिया गया है ।

संबंधित खबरें (Similar News)