Latest:
◆ छत्तीसगढ़ में विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की तैयारी तेज, 33 जिलों के अधिकारियों को मिलेगा प्रशिक्षण◆ दिवाली से पहले महिलाओं के खातों में पहुंची महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त, 632 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी◆ महादेव सट्टा ऐप का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर भारत लाया गया, पूछताछ में खुल सकते हैं कई राज◆ राज्योत्सव 2026: छत्तीसगढ़ की 36 विभूतियों को मिलेगा राज्य अलंकरण, पत्रकारिता से लेकर कला और खेल जगत तक की प्रतिभाएं सम्मानित◆ चक्रवात ‘अर्नब’ से प्रभावित किसानों को शीघ्र मिलेगी राहत, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दिए निर्देश◆ बस्तर की 485 बसाहटों को मिलेगी बारहमासी सड़क सुविधा, 804 करोड़ के 263 सड़क कार्य प्रस्तावित◆ छत्तीसगढ़: राज्यपाल रमेन डेका ने 1,122 स्काउट्स-गाइड्स को किया सम्मानित, पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी की अपील◆ बस्तर में 2,323 पुनर्वासित माओवादियों को मिला कौशल प्रशिक्षण, रोजगार से जोड़ने पर जोर

पहले आबकारी एक्ट में जेल में बंद आदिवासियों को छोड़ा जाएगा, बाद में नक्सली सहयोगी के नाम पर जेल में बंद आदिवासियों को छोड़ने पर विचार होगा – कवासी

✍️ भूमकाल समाचार ब्यूरो • जगदलपुर (बस्तर)
अक्षर आकार:
पहले आबकारी एक्ट में जेल में बंद आदिवासियों को छोड़ा जाएगा, बाद में नक्सली सहयोगी के नाम पर जेल में बंद आदिवासियों को छोड़ने पर विचार होगा – कवासी
IMG 20191102 WA0004

जस्टिस पटनायक की अध्यक्षता में बनी कमेटी ने निर्णय लिया है कि आबकारी एक्ट में 320 लोगों को जल्द रिहा किया जाएगा. सबसे पहले रिहाई सरगुजा और बस्तर से गिरफ्तार निर्दोष आदिवासियों की होगी. इसके बाद नक्सलियों के सहयोगी के तौर पर गिरफ्तार किए गए लोगों की जानकारी ली जा रही है. 20 दिनों में इसका निराकरण किया जाएगा. यह बात आबकारी एवं उद्योग मंत्री कवासी लखमा ने बस्तर के जेल में बंद आदिवासियों की रिहाई को लेकर आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में कही.

विधायक विक्रम मंडावी और देवती कर्मा की मौजूदगी में मीडिया को जानकारी देते हुए कवासी लखमा ने कहा कि पिछली सरकार ने बहुत से निर्दोष आदिवासियों को जेल भेजा था. इस मुद्दे को मैं प्रमुखता से उठाता रहा हूं कि जब कांग्रेस की सरकार बनेगी तो निर्दोष आदिवासियों को जेल से रिहा किया जाएगा. इसको लेकर एक कमेटी बनाई गई है. लगातार चुनावों की वजह से इस कार्य मे देरी हुई.
मंत्री ने बताया कि गुरुवार को मेरे साथ लगभग 35 लोगो ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मिलकर अपनी बात रखी है. पटनायक कमेटी में राजनीतिक व्यक्ति को भी शामिल करने की मांग की है. इस बात का उदाहरण दिया गया कि कर्नाटक में वीरप्पन के समर्थक भी जेल गए थे, जिन्हें बाद में छोड़ दिया गया. सुप्रीम कोर्ट का जज इसके सिंगल बेंच में शामिल होगा. सरकार की कोशिश है कि इस मामले में किसी भी तरह की कानूनी पेच ना फंसे. इस संबंध में विधानसभा चुनाव के पहले बैठक हुई थी.

लखमा ने कहा कि मामूली अपराध में फंसे आदिवासियों को जल्द से जल्द रिहा करने की कवायद चल रही है. नक्सल मामले में कम धारा वालों को पहले छोड़ा जाएगा और जिन पर बड़ी धारा लगी उन्हें थोड़े दिन बाद छोड़ा जाएगा. सभी पुलिस अधीक्षक और संबंधित थाने को इसके लिए स्पष्ट निर्देश दिया जा रहा है. सब जगह से जानकारी भी मांगी गई है 20 दिन के अंदर इसकी पूरी जानकारी आ जाएगी. बस्तर से आई कमेटी ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को इसके लिए धन्यवाद दिया है.
उन्होंने कहा कि पालनार में आदिवासियों ने निर्दोष लोगों की रिहाई के लिए हड़ताल किया गया. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को बधाई देता हूं कि उन्होंने बस्तर प्राधिकरण के अध्यक्ष, देवती कर्मा और हरीश कवासी को लोगों की समस्याओं को सुनने के लिए भेजा. सोनी सोरी, बेला भाटिया सहित अन्य सामाजिक कार्यकर्ता और सरपंच लोग शुक्रवार को सीएम से मुलाकात किये. उन्होंने मांग रखी है कि इस कमेटी में सामाजिक व राजनीतिक लोगों को भी शामिल किए जाए.

संबंधित खबरें (Similar News)