Latest:
◆ छत्तीसगढ़ में विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की तैयारी तेज, 33 जिलों के अधिकारियों को मिलेगा प्रशिक्षण◆ दिवाली से पहले महिलाओं के खातों में पहुंची महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त, 632 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी◆ महादेव सट्टा ऐप का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर भारत लाया गया, पूछताछ में खुल सकते हैं कई राज◆ राज्योत्सव 2026: छत्तीसगढ़ की 36 विभूतियों को मिलेगा राज्य अलंकरण, पत्रकारिता से लेकर कला और खेल जगत तक की प्रतिभाएं सम्मानित◆ चक्रवात ‘अर्नब’ से प्रभावित किसानों को शीघ्र मिलेगी राहत, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दिए निर्देश◆ बस्तर की 485 बसाहटों को मिलेगी बारहमासी सड़क सुविधा, 804 करोड़ के 263 सड़क कार्य प्रस्तावित◆ छत्तीसगढ़: राज्यपाल रमेन डेका ने 1,122 स्काउट्स-गाइड्स को किया सम्मानित, पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी की अपील◆ बस्तर में 2,323 पुनर्वासित माओवादियों को मिला कौशल प्रशिक्षण, रोजगार से जोड़ने पर जोर

परिवार ट्रेन में, महिला प्लेटफॉर्म पर छूटी… ट्रेन रुकवाने वाले रेलवे अफसर को RPF ने घसीटा!

✍️ भूमकाल समाचार ब्यूरो • जगदलपुर (बस्तर)
अक्षर आकार:
परिवार ट्रेन में, महिला प्लेटफॉर्म पर छूटी… ट्रेन रुकवाने वाले रेलवे अफसर को RPF ने घसीटा!
eba45723 ba77 49df bbd7 8479e02122a4

भूमकाल समाचार | विशेष

आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर हुई घटना ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक ओर ड्यूटी पर तैनात डिप्टी स्टेशन अधीक्षक नरेंद्र सिंह चाहर ने कथित तौर पर एक महिला यात्री की सुरक्षा के लिए ट्रेन रुकवाई, वहीं दूसरी ओर उन पर आरपीएफ कर्मियों द्वारा मारपीट और घसीटने का आरोप सामने आया है।


घटना के बाद महिला यात्री रंजीता राव का बयान सामने आया है। उनके अनुसार, उनके पैर में पहले से चोट थी। पेठा खरीदते समय ट्रेन चल पड़ी तो वह चढ़ नहीं सकीं। उनका बच्चा और सामान ट्रेन में ही था। ऐसे में डिप्टी स्टेशन अधीक्षक ने गार्ड को सूचना देकर ट्रेन रुकवाई।


महिला का आरोप है कि इसके बाद पहुंचे आरपीएफ जवानों ने न केवल रेलवे अधिकारी से मारपीट की, बल्कि उन्हें और अधिकारी को झूठे मुकदमे में फँसाने की धमकी दी। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उनसे ₹1000 लिए गए, लेकिन कोई रसीद नहीं दी गई।


यदि ये आरोप सही हैं, तो सवाल बेहद गंभीर हैं—
क्या एक अधिकारी द्वारा यात्री की सुरक्षा के लिए उठाया गया कदम अपराध था?


क्या वर्दी का इस्तेमाल कानून लागू करने के लिए हुआ या ताकत दिखाने के लिए?
महिला से कथित ₹1000 किस आधार पर लिए गए? यदि जुर्माना था तो रसीद कहाँ है?
क्या पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच होगी और दोषी पाए जाने पर कार्रवाई होगी?


रेलवे और आरपीएफ जैसी संस्थाओं से यात्रियों को सुरक्षा और संवेदनशील व्यवहार की अपेक्षा रहती है। इसलिए इस मामले की स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच आवश्यक है, ताकि तथ्य सामने आएं और यदि किसी स्तर पर अधिकारों का दुरुपयोग हुआ है तो जवाबदेही तय हो।

संबंधित खबरें (Similar News)