Latest:
◆ छत्तीसगढ़ में विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की तैयारी तेज, 33 जिलों के अधिकारियों को मिलेगा प्रशिक्षण◆ दिवाली से पहले महिलाओं के खातों में पहुंची महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त, 632 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी◆ महादेव सट्टा ऐप का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर भारत लाया गया, पूछताछ में खुल सकते हैं कई राज◆ राज्योत्सव 2026: छत्तीसगढ़ की 36 विभूतियों को मिलेगा राज्य अलंकरण, पत्रकारिता से लेकर कला और खेल जगत तक की प्रतिभाएं सम्मानित◆ चक्रवात ‘अर्नब’ से प्रभावित किसानों को शीघ्र मिलेगी राहत, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दिए निर्देश◆ बस्तर की 485 बसाहटों को मिलेगी बारहमासी सड़क सुविधा, 804 करोड़ के 263 सड़क कार्य प्रस्तावित◆ छत्तीसगढ़: राज्यपाल रमेन डेका ने 1,122 स्काउट्स-गाइड्स को किया सम्मानित, पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी की अपील◆ बस्तर में 2,323 पुनर्वासित माओवादियों को मिला कौशल प्रशिक्षण, रोजगार से जोड़ने पर जोर

परलकोट का बेमिशाल धरोहर नष्ट होने की कगार पर

✍️ भूमकाल समाचार ब्यूरो • जगदलपुर (बस्तर)
अक्षर आकार:
परलकोट का बेमिशाल धरोहर नष्ट होने की कगार पर
IMG 20190427 WA0007

पखांजुर । परलकोट जलाशय कृषि एवं पर्यटन की दृष्टि से परलकोट क्षेत्रवासियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है । पखांजुर मुख्यालय से लगभग 20 किलोमीटर की दूरी पर प्राकृति की गोद में स्थित परलकोट जलाशय जापानी इंजीनियरिंग का एक बेहद उम्दा नमूना है जो परलकोट के कई गाँवों के बंजर भूमियों को सींचकर उपजाऊ बनाती है ।
दण्डकारण्य प्रोजेक्ट के तहत बनाया गया यह जलाशय पर्यटन की दृष्टि से भी जापानी इंजीनियरों की बेमिशाल कारीगरी है । परंतु आज देखरेख और शासन की उदासीनता के चलते इंजीनियरिंग की यह बेहतरीन कारीगरी नष्ट होने के कगार पर है । जलाशय बनने के आज लगभग 50 वर्ष बाद भी यह आने वाले पर्यटकों के लिए न तो रुकने के लिए व्यवस्था है ना ही सरकार द्वारा पेयजल हेतु एक नल तक नहीं लगाया गया है ।
जलाशय के बाँध की मरम्मत कई वर्षो से नही हुआ है, बांध के पार में कई जगह दरार से लोगो को अब बाँध के टूटने का डर भी सता रहा है । जलाशय निर्माण के समय बने विश्रामगृह और शासकीय आवासों की हालात अब जर्जर हो चुकी है । जलाशय में उद्यानिकी से लेकर वोटिंग के कई बेहतरीन विकल्प है जिसके द्वारा पर्यटन को बढ़ावा दिया जा सकता है। परंतु इस जलाशय को अब तक रंगाई तक नसीब नहीं हुयी है ।

IMG 20190427 WA0006


विडम्बना की बात यह है कि जलाशय के रख-रखाव के लिए कोई भी विभाग जिम्मेदारी नहीं ले रहा है , न पी.डब्लू.डी. विभाग,न वनविभाग ,न कृषि विभाग और न ही सिंचाई विभाग कोई भी विभाग इस अमूल्य प्राकृतिक धरोहर और परलकोट के इतिहासिक प्रतीक के रख-रखाव और सौन्दर्यकरण की जिम्मेदारी लेता नज़र आ रहा है । क्षेत्र के जनप्रतिनिधियो एवं नेताओं का रवैया भी इस ओर बेहद गैरजिम्मेदाराना है ।
शासन की उदासीनता और जनप्रतिनिधियो के उदासीनता के चलते यह बेमिशाल धरोहर कही आने वाले समय में बस इतिहास बनकर ही न रह जाये ।

FB IMG 1556354751918

राजेश हालदार की रिपोर्ट

संबंधित खबरें (Similar News)