Latest:
◆ छत्तीसगढ़ में विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की तैयारी तेज, 33 जिलों के अधिकारियों को मिलेगा प्रशिक्षण◆ दिवाली से पहले महिलाओं के खातों में पहुंची महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त, 632 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी◆ महादेव सट्टा ऐप का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर भारत लाया गया, पूछताछ में खुल सकते हैं कई राज◆ राज्योत्सव 2026: छत्तीसगढ़ की 36 विभूतियों को मिलेगा राज्य अलंकरण, पत्रकारिता से लेकर कला और खेल जगत तक की प्रतिभाएं सम्मानित◆ चक्रवात ‘अर्नब’ से प्रभावित किसानों को शीघ्र मिलेगी राहत, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दिए निर्देश◆ बस्तर की 485 बसाहटों को मिलेगी बारहमासी सड़क सुविधा, 804 करोड़ के 263 सड़क कार्य प्रस्तावित◆ छत्तीसगढ़: राज्यपाल रमेन डेका ने 1,122 स्काउट्स-गाइड्स को किया सम्मानित, पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी की अपील◆ बस्तर में 2,323 पुनर्वासित माओवादियों को मिला कौशल प्रशिक्षण, रोजगार से जोड़ने पर जोर

पत्रकार साईं रेड्डी के हत्यारे को मिला पुलिस की ओर से ईनाम

✍️ भूमकाल समाचार ब्यूरो • जगदलपुर (बस्तर)
अक्षर आकार:
पत्रकार साईं रेड्डी के हत्यारे को मिला पुलिस की ओर से ईनाम

कोरोना के सन्देह में संगठन से छुट्टी लेकर घर पहुंची महिला नक्सली ने भी किया आत्मसमर्पण

युकेश चंद्राकर

बीजापुर । जिले के बासागुड़ा में हुए चर्चित सांई रेड्डी पत्रकार हत्याकांड में शामिल नक्सली देवा मड़कम और जिस महिला नक्सली को कोरोना पॉजिटिव समझकर इलाज के लिए नक्सल संगठन से छुट्टी दी गई थी, दोनों ने आत्मसमर्पण कर दिया है ।

कोरोना संक्रमण के डर से जिस महिला नक्सली सुमित्रा को छुट्टी पर भेज दिया गया था उस पर बस्तर आईजी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा “कोरोना हुआ निगेटिव, विचार हुआ पॉजिटिव” । साथ ही बस्तर आईजी पी सुंदर राज ने बीजापुर के नक्सल प्रभावित इलाकों में विकास कार्यों को बढ़ावा देते हुए ग्रामीणों का विश्वास जीतते हुए नक्सलवाद खत्म करने की बात भी कही ।

महिला नक्सली सुमित्रा चेपा ने जानकारी दी कि क्वारंटीन पीरियड के दौरान उसने पुलिस का वो चेहरा देखा है जिसे नक्सली बदनाम करने की कोशिश करते हैं । पुलिस और प्रशासन की नेकदिली के आगे सुमित्रा ने तय कर लिया कि जिस रास्ते पर वो चल पड़ी थी अब उस हिंसा के रास्ते को हमेशा हमेशा के लिए अलविदा कहने का वक़्त आ गया है, और पुलिस ने सुमित्रा का लोकतंत्र में स्वागत करते हुए नक्सलियों को संदेश भी दिया कि उन सभी का स्वागत है ।

2013 में बासागुड़ा साप्ताहिक बाजार में धारदार हथियारों से पत्रकार साईं रेड्डी की हत्या में शामिल नक्सली मड़कम देवा ने 12 साल की उम्र में नक्सलवाद का दामन थाम लिया था ।
दोनों नक्सलियों ने बस्तर आईजी पी सुंदर राज, एसपी कमलोचन कश्यप, कलेक्टर रितेश अग्रवाल और crpf डीआईजी कोमल सिंह के समक्ष आत्मसमर्पण किया है ।

FB IMG 1593187124740 01

युकेश चंद्राकर

संबंधित खबरें (Similar News)