Latest:
◆ छत्तीसगढ़ में विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की तैयारी तेज, 33 जिलों के अधिकारियों को मिलेगा प्रशिक्षण◆ दिवाली से पहले महिलाओं के खातों में पहुंची महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त, 632 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी◆ महादेव सट्टा ऐप का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर भारत लाया गया, पूछताछ में खुल सकते हैं कई राज◆ राज्योत्सव 2026: छत्तीसगढ़ की 36 विभूतियों को मिलेगा राज्य अलंकरण, पत्रकारिता से लेकर कला और खेल जगत तक की प्रतिभाएं सम्मानित◆ चक्रवात ‘अर्नब’ से प्रभावित किसानों को शीघ्र मिलेगी राहत, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दिए निर्देश◆ बस्तर की 485 बसाहटों को मिलेगी बारहमासी सड़क सुविधा, 804 करोड़ के 263 सड़क कार्य प्रस्तावित◆ छत्तीसगढ़: राज्यपाल रमेन डेका ने 1,122 स्काउट्स-गाइड्स को किया सम्मानित, पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी की अपील◆ बस्तर में 2,323 पुनर्वासित माओवादियों को मिला कौशल प्रशिक्षण, रोजगार से जोड़ने पर जोर

पत्रकार व लेखक रूपेश कुमार सिंह , उनके वकील मित्र सहित ड्राईवर को हार्डकोर नक्सली बता गिफ्तार किया

✍️ भूमकाल समाचार ब्यूरो • जगदलपुर (बस्तर)
अक्षर आकार:
पत्रकार व लेखक रूपेश कुमार सिंह , उनके वकील मित्र सहित ड्राईवर को हार्डकोर नक्सली बता गिफ्तार किया

बिहार के शेरघाटी पुलिस ने स्वतंत्र पत्रकार और प्रगतिशील लेखक रूपेश कुमार सिंह को हार्डकोर नक्सली बताकर उनके वकील मित्र और ड्राईवर सहित गिफ्तार कर लिया है ।

IMG 20190607 WA0005
रूपेश कुमार सिंह

पता चला है कि 4 जून की सुबह रूपेश कुमार सिंह अपने वकील मित्र मिथिलेश कुमार सिंह के साथ रामगढ़ से औरंगाबाद उनके पैतृक गांव जाने के लिए ड्राईवर साथी मोहम्मद कलाम के साथ निकले थे , 4 जून से दोपहर से ही उनका सम्पर्क परिवार से नही था , वे तीनों साथियों के साथ लापता थे । सोशल मीडिया में उनके साथ किसी अप्रिय घटना की संभावना को लेकर पोस्ट भी कई ने वायरल किया था ।

बाद में पता चला कि शेरघाटी के पुलिस ने तीनों साथियों पर गलत आरोप लगाकर गिरफ्तार कर लिया है। रूपेश कुमार सिंह सोशल मीडिया के जाने माने हस्ती है। वे एक स्वतंत्र पत्रकार व प्रगतिशील लेखक हैं, जिन्होंने समाज के अलग-अलग समस्याओं पर बेवाक लिखा है और हमेशा ही न्याय पसंद लोगों के साथ खड़े हुए हैं । उनकी लेखनी निर्भिकता के साथ सरकार और कारपोरेट की मिली भगत से पैदा हुई समस्याओं की पोल खोलती रही है। उन्होंने छात्र- छात्राओं के आंदोलन से लेकर मजदूर आंदोलन, महिलाओं के अधिकार व वकील, पत्रकार, प्रगतिशील, बुद्धिजीवियों पर हमले के खिलाफ खुलकर कविताएँ, लेख, टिप्पणियां लिखी है। उन्होंने आदिवासियों पर होने वाले कारपोरेट हमले के खिलाफ भी अपनी कलम जमकर घीसी है। वे जनता की आवाज के हमेशा समर्थक रहें हैं ।

IMG 20190607 WA0003
मिथिलेश कुमार सिंह

वे एक वूरे प्रशाशनिक षड्यंत्र के शिकार हो गये हैं। उन्हें हिरासत में लिए जाने के 48 घण्टे बाद उनपर झूठे आरोप लगाकर गिरफ्तारी बताया जा रहा है । पूरे दो दिन बाद उनकी और अन्य साथियों की गिफ्तारी की घोषणा की गई है । उनका लेपटॉप और फोन भी रामगढ़ पुलिस के कब्जे में है ।

प्रसाशनने उनपर गलत आरोप लगाए है। शायद व्यवस्था को उनकी लेखनी से नुकसान पहुंचता हो। ऐसी अन्यायी व्यवस्था के खिलाफ समाज के लिए लिखने, बोलने वाले के साथ इस प्रकार की घटना का घटना बहुत बड़ा धक्का है इस समाज के लिए । क्या वे और बड़े किसी षड्यंत्र के शिकार हो रहे है क्या यह एक और हमला है न्याय पसंद, सच बोलने वालों के लिए ? जल्द से जल्द उनके पक्ष से खड़ा होना होगा तमाम साथियों से अनुरोध है कि उनके लिए जल्द से जल्द आवाज उठाए।

IMG 20190607 WA0004
मोहम्मद कलाम


मैं उम्मीद करती हूँ कि उनके लिए उन लोगों को न्याय दिलाने के लिए के लिए पत्रकार, छात्र नौजवान, वकील, तमाम बुद्धिजीवी, प्रगतिशील जल्द से जल्द सार्थक पहल करें । वे जिस षड्यंत्र के शिकार हुए हैं तो हमें डर है कि उनके साथ कोई गलत रवैया न अपनाया जाए।
इसलिए तमाम साथियों से अपील है अपने साथी के लिए पुलिस से जवाबदेही मांगे। इसके लिए आगे आएं ।

~ Ilika Priy

संबंधित खबरें (Similar News)