Latest:
◆ छत्तीसगढ़ में विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की तैयारी तेज, 33 जिलों के अधिकारियों को मिलेगा प्रशिक्षण◆ दिवाली से पहले महिलाओं के खातों में पहुंची महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त, 632 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी◆ महादेव सट्टा ऐप का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर भारत लाया गया, पूछताछ में खुल सकते हैं कई राज◆ राज्योत्सव 2026: छत्तीसगढ़ की 36 विभूतियों को मिलेगा राज्य अलंकरण, पत्रकारिता से लेकर कला और खेल जगत तक की प्रतिभाएं सम्मानित◆ चक्रवात ‘अर्नब’ से प्रभावित किसानों को शीघ्र मिलेगी राहत, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दिए निर्देश◆ बस्तर की 485 बसाहटों को मिलेगी बारहमासी सड़क सुविधा, 804 करोड़ के 263 सड़क कार्य प्रस्तावित◆ छत्तीसगढ़: राज्यपाल रमेन डेका ने 1,122 स्काउट्स-गाइड्स को किया सम्मानित, पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी की अपील◆ बस्तर में 2,323 पुनर्वासित माओवादियों को मिला कौशल प्रशिक्षण, रोजगार से जोड़ने पर जोर

ना डरे हैं, ना झुके हैं, ना रुके है.

✍️ भूमकाल समाचार ब्यूरो • जगदलपुर (बस्तर)
अक्षर आकार:
ना डरे हैं, ना झुके हैं, ना रुके है.
IMG 20210212 WA0007

बस्तर में कलम की डगर दुधारी तलवार है। यहां कदम-कदम पर सख्त पहरा है। कभी पुलिसिया तो कभी नक्सलियों की नजर में हम चुभते है।
साल 2013 पत्रकार नेमीचन्द और फिर पत्रकार साईं रेड्डी की हत्या। नक्सलियों को इनसे कैसा खतरा पनपा की वो जान लेने पर उतारू हो गए। हाँ ये जरूर हुआ कि इनकी हत्या के बाद इसे महज संगठनातमक त्रुटि का हवाला देकर माओवादियों ने अपना पलड़ा झाड़ लिया।
आज एक बार फिर बस्तर में कलमकार नक्सलियों की नजरों में कील नजर आया है। बीजापुर के एक निष्पक्ष, निर्भीक और सदैव आदिवासी हित को लेकर जमीनी पत्रकारिता का चेहरा बनने वाले पत्रकार गणेश मिश्रा के विरुद्ध नक्सलियों ने जो संगीन आरोप लगाए है, ये ना सिर्फ दुखद है बल्कि पत्रकारिता को सीधे बन्दूक की नोक की चुनौती है।
मेरा सवाल नक्सलियों से…. एक निष्पक्ष, जमीनी पत्रकार को निशाने पर लेने की क्या वजह रही?
मैं पूछना चाहता हूँ कि जिस पर्चे में दलाली का आरोप का उल्लेख है उसमें आरोपों को सिद्ध करने से गुरेज क्यों?

हम पत्रकार है जो कठिन हालात में बस्तर के आदिवासियों से जुड़े मसले को बाहर लाते रहे है, तो क्या नक्सलवाद की “गन” नीति कलम पर उस पहरे की तरह मान ले जिसमे राजतंत्र “कलम” पर निगाहें बनाई होती है..

हम हर परिस्थिति से लड़ते रहे है आज एक बार फिर बस्तर के निष्पक्ष कलमकार को “गन” ने चुनौती दी है।
हम तत्पर है, हम पत्रकार है, तैयार रहो.. आ रहे हैं हम
अब सवाल हमारे होंगे, जबाब तुम्हे देना होगा।

FB IMG 1613129930508

मुकेश चंद्राकर

संबंधित खबरें (Similar News)