Latest:
◆ छत्तीसगढ़ में विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की तैयारी तेज, 33 जिलों के अधिकारियों को मिलेगा प्रशिक्षण◆ दिवाली से पहले महिलाओं के खातों में पहुंची महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त, 632 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी◆ महादेव सट्टा ऐप का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर भारत लाया गया, पूछताछ में खुल सकते हैं कई राज◆ राज्योत्सव 2026: छत्तीसगढ़ की 36 विभूतियों को मिलेगा राज्य अलंकरण, पत्रकारिता से लेकर कला और खेल जगत तक की प्रतिभाएं सम्मानित◆ चक्रवात ‘अर्नब’ से प्रभावित किसानों को शीघ्र मिलेगी राहत, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दिए निर्देश◆ बस्तर की 485 बसाहटों को मिलेगी बारहमासी सड़क सुविधा, 804 करोड़ के 263 सड़क कार्य प्रस्तावित◆ छत्तीसगढ़: राज्यपाल रमेन डेका ने 1,122 स्काउट्स-गाइड्स को किया सम्मानित, पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी की अपील◆ बस्तर में 2,323 पुनर्वासित माओवादियों को मिला कौशल प्रशिक्षण, रोजगार से जोड़ने पर जोर

नारायणपुर में फिर से सांप्रदायिकता व अराजकता फैलाने की कोशिश

✍️ भूमकाल समाचार ब्यूरो • जगदलपुर (बस्तर)
अक्षर आकार:
नारायणपुर में फिर से सांप्रदायिकता व अराजकता फैलाने की कोशिश

*फूलसिंह कचलाम*

नारायणपुर जिले में धर्म की लड़ाई थम नही रही है , पिछले साल भातपाल से ही 20 अक्टूबर 2023 से ईसाई धर्म पर विश्वास करने वाले परिवार के मृत शरीर को दफन को लेकर बवाल हो गया था, बाद में इसका बड़ा विरोध होकर नारायणपुर जिले में दंगा होने लगा। तब माना जा रहा था कि यह सब चुनावी माहौल के कारण राजनीतिक फायदा उठाने के लिए किया जा रहा है । पर अब पुनः इस माह  की 14 जुलाई को लहारू सलाम पिता नोहरू सलाम 70 वर्षीय बुजुर्ग पुरुष की अपनी ही जमीन में दफन की गई लाश निकलने की कोशिश को लेकर बवाल हो गया है । पता चला है कि जन जाति सुरक्षा मंच के सदस्यों द्वारा दफनाया हुआ लाश को निकलने का प्रयास किया गया ।

     इस संबंध  एक संविधान विशेषज्ञ ने नाम नही बताए जाने की शर्त पर बताया कि संविधान  प्रदत मूल अधिकारों का हनन किया जा रहा है । जबकि सविधान कहता है, राज्य  ऐसी कोई विधि नहीं बनाएगा जो इस भाग द्वारा प्रदत अधिकारों को छिनती  है(मूल अधिकार ) या इसका न्यून  करती है और इस खंड के उल्लंघन में बनाई गई प्रत्येक विधि उल्लंघन की मात्रा में शून्य होगी,  अनुच्छेद 13(३) रूढ़ी परंपरा भी शून्य होगी लिखा है इस अनुच्छेद में जब तक कि संदर्भ में अन्यथा अभिषेक ना हो । विधि के अंतर्गत भारत के राज्य क्षेत्र में विधि का बल रखने वाला कोई अध्यादेश आदेश अप विधि नियम विधि विनिमय अधिसूचना रुदिया प्रथम इसके साथ-साथ यह भी लिखा है अनुच्छेद 13(२)  का तीन चार में इस अनुच्छेद को कोई बात अनुच्छेद में 368 का दिन किए गए संविधान के किसी संशोधन को लागू नहीं होगा । 

1005796368

     इसके बाद भी स्थानीय प्रशासन की अकर्मण्यता वह एक पक्षीय रवैया के कारण संविधान का पालन नहीं हो पा रहा है और संविधान के मूल अधिकारों का हनन किया जा रहा है  स्वतंत्रता का अधिकार अनुच्छेद 19  के अनुसार मूल अधिकारों के प्रयोग पर साधारण जनता के हितों में या किसी अनुसूचित जन जाति हितों की संरक्षण के लिए युक्ति युक्त निबंधन जहां तक कोई विद्यमान विधि आरोपित करती है वहां तक उसके परिवर्तन पर प्रभाव नहीं डालेगी वैसे निबंधन आदि आरोपित करने वाली कोई विधि बनाने से राज्य को निर्वासित नहीं करेगी ऐसा इसमें संविधान में उल्लेख है इसके साथ-साथ संविधान में मूल अधिकार धर्म की स्वतंत्रता का 25 (१) (२) क,ख का घोर उलंगल किया जा रहा है किया जा रहा है  , जिला प्रशासन सविधान का पालन करवाने में समर्थ नहीं हो रहा है जिससे भविष्य में बड़ी घटना को निमंत्र दिया जा रहा है पिछले साल में भी शासन द्वारा अनदेखी किया गया था।

      ज्ञात हो कि लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनाव के पूर्व इसी मुद्दे पर आदिवासी अंचलों में दो पक्षों के बीच काफी तनाव बना हुआ था और कई गांव में दफन हुई लाश को उखाड़ने और दफन करने के विरोध को लेकर हिंसा की घटना हुई थी । इस मुद्दे पर नारायणपुर में एक बड़ा बवाल हुआ था जिसमें तत्कालीन पुलिस अधीक्षक पर भी उपद्रवियों ने हमला किया था, जिसमें वह घायल हो गए थे  ।

1005797030

संबंधित खबरें (Similar News)