Latest:
◆ छत्तीसगढ़ में विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की तैयारी तेज, 33 जिलों के अधिकारियों को मिलेगा प्रशिक्षण◆ दिवाली से पहले महिलाओं के खातों में पहुंची महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त, 632 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी◆ महादेव सट्टा ऐप का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर भारत लाया गया, पूछताछ में खुल सकते हैं कई राज◆ राज्योत्सव 2026: छत्तीसगढ़ की 36 विभूतियों को मिलेगा राज्य अलंकरण, पत्रकारिता से लेकर कला और खेल जगत तक की प्रतिभाएं सम्मानित◆ चक्रवात ‘अर्नब’ से प्रभावित किसानों को शीघ्र मिलेगी राहत, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दिए निर्देश◆ बस्तर की 485 बसाहटों को मिलेगी बारहमासी सड़क सुविधा, 804 करोड़ के 263 सड़क कार्य प्रस्तावित◆ छत्तीसगढ़: राज्यपाल रमेन डेका ने 1,122 स्काउट्स-गाइड्स को किया सम्मानित, पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी की अपील◆ बस्तर में 2,323 पुनर्वासित माओवादियों को मिला कौशल प्रशिक्षण, रोजगार से जोड़ने पर जोर

धूर नक्सल प्रभावी क्षेत्र के कच्चापाल जलप्रपात तक पहुंचे जीवट पत्रकार बप्पी राय और रौनक शिवहरे

✍️ भूमकाल समाचार ब्यूरो • जगदलपुर (बस्तर)
अक्षर आकार:
धूर नक्सल प्रभावी क्षेत्र के कच्चापाल जलप्रपात तक पहुंचे जीवट पत्रकार बप्पी राय और रौनक शिवहरे

बस्तर के खोजी पत्रकार बप्पी पहले भी कई जलप्रपात और पुरातात्विक अवशेष को मीडिया के सामने ला चुके हैं

बापी राय से ही जानिए घने जंगल के बीच छुपे सुंदर जल प्रपात तक पहुंचने की कहानी

YouTube video player
        रास्ते में  पुलिस और सीआरपीएफ के दो कैम्प थे । हमें उनसे बचकर निकलना था । ताकि हमें सुरक्षाबल हमारे एक बेहद रोमांचकारी  मुहिम में जाने से रोक न पाए । हम समझ सकते हैं कि सुरक्षाबलों की  चिंता हर एक इंसान की जान - माल को लेकर होती है । लेकिन हम तो ठहरे पत्रकार बिना जोखिमों के मजा ही नहीं आता ।              हम बात कर रहे हैं नारायणपुर जिले के धुर नक्सल प्रभावी क्षेत्र में मौजूद कच्चापाल जलप्रपात की । जो बेहद खूबसूरत होने के साथ - साथ पर्यटकों के नजरो से भी ओझल है ।  नारायणपुर से लगभग 45 km दूर मौजूद यह जलप्रपात बस्तर में मौजूद अन्य जलप्रपातों से किसी भी मामले में कमतर नहीं है ....घनघोर जंगल,  ऊंची पहाड़ियों और पहाड़ी नालो को पार कर जब हम कच्चापाल पहाड़ की ओर पहुंच रहे थे ,उस समय की कौतूहल और उत्साह को शब्दों में उकेरा नही जा सकता।      

IMG 20190711 WA0011

घनघोर जंगली रास्ते मे हर 100 मीटर में लगे नक्सलियो के पोस्टर और साइन बोर्ड रोमांच के साथ साथ सिहरन भी उत्पन कर रहे थे ….प्रेशर बम और स्पाइक होल का भी डर था । इन सब बेहद रोमांचकारी बाधाओं को पार कर अंततः हम पहुंच चुके थे कच्चापाल जलप्रपात । लगभग 80 फीट ऊंचा यह जलप्रपात दंतेवाड़ा में मौजूद झारालावा जलप्रपात के समतुल्य ही है ।

संबंधित खबरें (Similar News)