Latest:
◆ छत्तीसगढ़ में विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की तैयारी तेज, 33 जिलों के अधिकारियों को मिलेगा प्रशिक्षण◆ दिवाली से पहले महिलाओं के खातों में पहुंची महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त, 632 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी◆ महादेव सट्टा ऐप का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर भारत लाया गया, पूछताछ में खुल सकते हैं कई राज◆ राज्योत्सव 2026: छत्तीसगढ़ की 36 विभूतियों को मिलेगा राज्य अलंकरण, पत्रकारिता से लेकर कला और खेल जगत तक की प्रतिभाएं सम्मानित◆ चक्रवात ‘अर्नब’ से प्रभावित किसानों को शीघ्र मिलेगी राहत, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दिए निर्देश◆ बस्तर की 485 बसाहटों को मिलेगी बारहमासी सड़क सुविधा, 804 करोड़ के 263 सड़क कार्य प्रस्तावित◆ छत्तीसगढ़: राज्यपाल रमेन डेका ने 1,122 स्काउट्स-गाइड्स को किया सम्मानित, पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी की अपील◆ बस्तर में 2,323 पुनर्वासित माओवादियों को मिला कौशल प्रशिक्षण, रोजगार से जोड़ने पर जोर

धधकते बस्तर को अलग राज्य बनाने की उठने लगी मांग

✍️ भूमकाल समाचार ब्यूरो • जगदलपुर (बस्तर)
अक्षर आकार:
धधकते बस्तर को अलग राज्य बनाने की उठने लगी मांग

नक्सलवाद के नाम पर बस्तर बेचना चाहती है सरकारे

सहनशीलता खत्म हुई तो आदिवासी लड़ेगे आरपार की लड़ाई

YouTube video player

प्रकाश ठाकुर
दंतेवाडा से लौटकर

दंतेवाडा:- कहा जाता है की बस्तर धधक रहा है एक दिन बस्तर जलकर राख हो जायेगा लेकिन बस्तर धधक नहीं रहा दरअसल में बस्तर के जंगलों में गुस्से का लावा उबल रहा है जो कभी भी बाहर निकला तो सच में उस लावे को रोक पाना मुश्किल होगा।
नक्सलवाद के नाम पर बस्तर में सरकार और प्रशासन ने जिस तरह से दमन नीति अख्तियार किया हुआ है उससे अब गरीब आदिवासी मुक्ति पाने के लिए अब कुछ भी करने को तैयार हो रहे है।

YouTube video player


बस्तर के पहाड़ जंगलों में बेशुमार खनिज सम्पदा आदिवासियों के लिए जी जंजाल बन गया है सरकार उन तमाम खनिज संपदाओं को उद्योगपतियों को बेचने के लिए बेगुनाह आदिवासियों का कत्लेआम कर थोक के भाव में जेलों में जानवरों की तरह ठूसा रही है यहाँ तक की उनसे वो अधिकार भी छीन लिया गया है जिसमें उन्हें दमन के खिलाफ विरोध करने का भी अधिकार नहीं है।

IMG 20200913 143622 scaled


सरकार की अनदेखी और पुलिस ने इस कदर जंगलों में आंतक मचाया हुआ है की आदिवासी ना चाहते हुए भी नक्सली विचारधारा से जुड़ने को मजबूर है बीते 04 दशकों से जिस तरह नक्सलवाद के नाम पे गरीब आदिवासियों की निर्ममता से हत्यायें कर आदिवासियों जेलों में बंद किया गया है हजारों लाखों आदिवासी परिवार सीमावर्ती राज्यों में खदेड़ा गया है की सैकड़ों हजारों गाँव बियाबान हो चुके है।

IMG 20200914 WA0008


बस्तर के खनिज संपदाओं बेचने जाने के लिए नक्सलवाद के नाम पर आदिवासियों पे हो रहे अत्याचार पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री व आदिवासी नेता अरविन्द नेताम कहते है की बस्तर के आदिवासियों के गुस्से का लावा उबल रहा है लगातार सरकार और तमाम स्थानीय प्रशासन आदिवासियों के अधिकारों का दमनपूर्वक कुचल तानाशाह रवैया अख्तियार किये हुए है उन्हें जंगलों से खदेड़ने के नक्सली बता मारा जा रहा है जेल में बंद कर सुनवाई तकनहीं की जा रही है यहा तक की जेलों में सालों से बंद बेगुनाह आदिवासियों से उनके परिजनों को मुलाकात तक करने नहीं दिया जा रहा है कि उनके बंदी परिजनों की खैरियत कैसी है अगर उनके परिजन शांतिपूर्ण ढंग से विरोध जताते है तो पुलिस उन्हें भी नक्सली बता जेलों में बंद कर रही है । पुलिस के आलाधिकारी लक्ष्मणरेखा पार नहीं करने का वादा तो करते है लेकिन पुलिस के जवान आदिवासियों को उचकने का काम कर रही है बस्तर में हालत बहुत नाजुक है इसके लिए आदिवासी समाज को कुछ ना कुछ सोचना पड़ेगा ताकि उनकी तकलीफों को किसी मंच में सूना जा सके।

IMG 20200914 WA0008


वे आगे भी कहते है ये वही आदिवासी है जो 200 सालों तक देश में राज करने वाले अंग्रेजों से लड़े है उन्होंने ये परवाह नहीं किया की वे रहेगे या नहीं अब सहनशीलता खत्म हुआ तो आदिवासियों का लावा फूटेगा देश में कोई ताकत नहीं जो उसे रोक पायेगी अब आदिवासी इस अत्याचार से निजात पाने के लिए परवाह किये बगैर आरपार की लड़ाई को तैयार है।


बस्तर के आदिवासियों पर हो रहे असहनीय अत्याचार पर आदिवासी नेत्री सोनी सोढी भी कहती है की नक्सलवाद के नाम पर अत्याचार का नंगा नाच चल रहा है बस्तर में नक्सलवाद के नाम पर मौजूद खनिज सम्पदाओं को उद्योगपतियों बेचने के लिए सरकार आदिवासियों को खत्म कर जंगलों से बेदखल करने में लगी है लेकिन बड़े शर्म की बात है की बस्तर के 11 आदिवासी मंत्री संसदीय सचिव और विधायक आदिवासीयों के इस दर्द पर खामोश है उनसे कुर्सी का मोह नहीं छुट रहा है आदिवासियों पे हो रहे अत्याचार पर अगर आदिवासी नेता विधानसभा लोकसभा में उठाते तो ये दिन नहीं आता की गरीब आदिवासी अपने दुधमुहे बच्चों को लेकर सडक पर उतरते आज आलम ऐसा है की विरोध करने वाले हर आदिवासी को सरकार और प्रशासन ने नक्सली करार दे गोली मार रही है…..वे आगे बताती है भूपेश सरकार ने सत्ता में आने से पहले आदिवासियों से वादा किया था की नक्सलवाद के नाम पर बंद बेगुनाह आदिवासियों को रिहा करेगी लेकिन ऐसा नही हुआ सरकार के वादा-खिलाफी पर शांति यात्रा करने पर आदिवासियों को पुलिसिया आतंक से नक्सली करार दिया जा रहा है अगर सरकार आदिवासियों को बेवकूफ समझती है तो ये सरकार की सबसे बड़ी भूल है। जिस दिन आदिवासी आरपार की सोच ले उस दिन सरकार को घुटने टेकने पड़ेगा लेकिन आज भी आदिवासी शांतिपूर्ण ढंग से अपना हक मांग रहे है अगर उनकी मांगे पुरी नहीं होती तो उनका हक दिलाने के लिए बस्तर को अलग राज्य बनाया आवश्यक हो जायेगा ताकि बस्तर के आदिवासियों हो रहे अत्याचार खत्म हो सके। उन्हें जल जंगल जमीन पर अधिकार मिल सके बस्तर में सदियों से खनिज सम्पदाओं और जंगलों की रक्षा कर रहे आदिवासियों को शान्ति जीने का हक मिल सके।
खैर बस्तर के आदिवासियों के किस्मत क्या है ये तो आने वाला वक्त के गर्भ में छिपा है लेकिन इतना तो तय है की जिन आदिवासियों ने सूर्यास्त नहीं होने वाले अंग्रेजों को लोहे के चने चबवाये थे उसके ये लड़ाई कोई बड़ी बात नहीं चाहे इतिहास के पन्नों में क्यों ना दर्ज हो जाये।

IMG 20200913 111503 01

प्रकाश ठाकुर

संबंधित खबरें (Similar News)