Latest:
◆ छत्तीसगढ़ में विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की तैयारी तेज, 33 जिलों के अधिकारियों को मिलेगा प्रशिक्षण◆ दिवाली से पहले महिलाओं के खातों में पहुंची महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त, 632 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी◆ महादेव सट्टा ऐप का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर भारत लाया गया, पूछताछ में खुल सकते हैं कई राज◆ राज्योत्सव 2026: छत्तीसगढ़ की 36 विभूतियों को मिलेगा राज्य अलंकरण, पत्रकारिता से लेकर कला और खेल जगत तक की प्रतिभाएं सम्मानित◆ चक्रवात ‘अर्नब’ से प्रभावित किसानों को शीघ्र मिलेगी राहत, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दिए निर्देश◆ बस्तर की 485 बसाहटों को मिलेगी बारहमासी सड़क सुविधा, 804 करोड़ के 263 सड़क कार्य प्रस्तावित◆ छत्तीसगढ़: राज्यपाल रमेन डेका ने 1,122 स्काउट्स-गाइड्स को किया सम्मानित, पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी की अपील◆ बस्तर में 2,323 पुनर्वासित माओवादियों को मिला कौशल प्रशिक्षण, रोजगार से जोड़ने पर जोर

दुनिया बदलेगी

✍️ भूमकाल समाचार ब्यूरो • जगदलपुर (बस्तर)
अक्षर आकार:
दुनिया बदलेगी
IMG 20190707 WA0002

दुनिया बदलेगी
उन पिताओं की वजह से
जो दुनिया की तेज़ हवा में
लहराने देते हैं बेटियों को
परचम की तरह।

दुनिया बदलेगी
उन माँओं की वजह से
जो लड़-भिड़ जाती हैं
पूरे परिवार से इस ख़ातिर
कि उनकी बेटी
आगे ज़रूर पढ़ेगी।

दुनिया बदलेगी
उन भाइयों की वजह से
जो बहन की थाली में
रख देते हैं घी वाली रोटी
अपनी थाली से
सबकी निगाह बचा कर।

दुनिया बदलेगी
उन बहनों की वजह से
जो ऐसा बन कर दिखाती हैं
कि छोटी बहन भी
उनकी राह पकड़े।

दुनिया बदलेगी
उन दोस्तों की वजह से
जिनके रिश्ते होते हैं परे
स्त्री-पुरुष के समीकरणों से।

दुनिया बदलेगी
ऐसे प्रेमियों की वजह से
जो करते हैं हिम्मत
सबके सामने यह कहने की
कि वो नहीं होती
तो मैं आज यह नहीं बन पाता।

दुनिया बदलेगी
ऐसे पतियों की वजह से
जो खड़े होते हैं ढाल बन कर
पत्नी के हर सपने के आगे
कि वे टूट न पाएँ।

दुनिया बदलेगी
ऐसे लड़कों की वजह से
जो मानते हैं कि
लड़कियाँ सिर्फ देह नहीं होतीं
होती हैं वे उनकी तरह
एक आत्मा, एक दिल, एक इंसान भी।

दुनिया बदलेगी
ऐसी लड़कियों की वजह से
जो जानती हैं
कि दुनिया बदलेगी

“Medhavini Mohan”
किन लोगों की वजह से
और जो सच में
बदलना चाहती हैं यह दुनिया!

~ Medhavini Mohan

संबंधित खबरें (Similar News)