Latest:
◆ छत्तीसगढ़ में विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की तैयारी तेज, 33 जिलों के अधिकारियों को मिलेगा प्रशिक्षण◆ दिवाली से पहले महिलाओं के खातों में पहुंची महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त, 632 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी◆ महादेव सट्टा ऐप का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर भारत लाया गया, पूछताछ में खुल सकते हैं कई राज◆ राज्योत्सव 2026: छत्तीसगढ़ की 36 विभूतियों को मिलेगा राज्य अलंकरण, पत्रकारिता से लेकर कला और खेल जगत तक की प्रतिभाएं सम्मानित◆ चक्रवात ‘अर्नब’ से प्रभावित किसानों को शीघ्र मिलेगी राहत, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दिए निर्देश◆ बस्तर की 485 बसाहटों को मिलेगी बारहमासी सड़क सुविधा, 804 करोड़ के 263 सड़क कार्य प्रस्तावित◆ छत्तीसगढ़: राज्यपाल रमेन डेका ने 1,122 स्काउट्स-गाइड्स को किया सम्मानित, पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी की अपील◆ बस्तर में 2,323 पुनर्वासित माओवादियों को मिला कौशल प्रशिक्षण, रोजगार से जोड़ने पर जोर

दिल्ली से बेगूसराय के लिये पैदल चले लेकिन बनारस मे ही पैदल चलते चलते मर गया रामजी महतो ।

✍️ भूमकाल समाचार ब्यूरो • जगदलपुर (बस्तर)
अक्षर आकार:
दिल्ली से बेगूसराय के लिये पैदल चले लेकिन बनारस मे ही पैदल चलते चलते मर गया रामजी महतो ।

बेगूसराय के बखरी का रामजी महतो delhi से बेगूसराय के लिये पैदल ही निकल पड़े। जेब मे एक पैसा नहीं, सिर्फ मोबाइल था। बनारस मे किसी गुमटी के पास बेहोश होकर गिर गए। वहाँ से गुज़र रहे किसानों ने मोहनसराय के गौरव पांडेय को खबर की।

IMG 20200421 WA0001

कोरोना से भयभीत एम्बुलेंस कर्मियों ने पहले पहल हाथ न लगाया। थोड़ा डांटा फटकारा तो अस्पताल ले गए लेकिन बीच मे ही दम तोड़ दिया।
कोरोना की रिपोर्ट नेगेटिव है, पोस्टमार्टम हो चुका है

लेकिन ये दुबला पतला मज़दूर जिस बेगूसराय की माटी तक पहुचने के लिये दिल्ली से दो पाँव पर निकल गया था, वहाँ तक उसका शव शायद ही पहुच पायेगा।

कितना बदनसीब है ये, जाने किनके साथ निकला था, delhi मे कौन इनके दोस्त, क्या खाता क्या पीता, कहाँ रहता था, कपडे के कितने जोड़े उसके पास थे?
न ये अपनी कहानी कह पाया, न हम लोग उसकी कहानी लिख सके।
मौत जारी है….मजदूरों की कोई जिम्मेवार नही

Shivangi Singh

संबंधित खबरें (Similar News)