Latest:
◆ छत्तीसगढ़ में विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की तैयारी तेज, 33 जिलों के अधिकारियों को मिलेगा प्रशिक्षण◆ दिवाली से पहले महिलाओं के खातों में पहुंची महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त, 632 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी◆ महादेव सट्टा ऐप का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर भारत लाया गया, पूछताछ में खुल सकते हैं कई राज◆ राज्योत्सव 2026: छत्तीसगढ़ की 36 विभूतियों को मिलेगा राज्य अलंकरण, पत्रकारिता से लेकर कला और खेल जगत तक की प्रतिभाएं सम्मानित◆ चक्रवात ‘अर्नब’ से प्रभावित किसानों को शीघ्र मिलेगी राहत, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दिए निर्देश◆ बस्तर की 485 बसाहटों को मिलेगी बारहमासी सड़क सुविधा, 804 करोड़ के 263 सड़क कार्य प्रस्तावित◆ छत्तीसगढ़: राज्यपाल रमेन डेका ने 1,122 स्काउट्स-गाइड्स को किया सम्मानित, पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी की अपील◆ बस्तर में 2,323 पुनर्वासित माओवादियों को मिला कौशल प्रशिक्षण, रोजगार से जोड़ने पर जोर

दंतेवाड़ा एसपी अभिषेक पल्लव कल्लूरी के पदचिन्हों पर फर्जी नक्सली मामलों में गिरफ्तारी और समर्पण में तेजी

✍️ भूमकाल समाचार ब्यूरो • जगदलपुर (बस्तर)
अक्षर आकार:
दंतेवाड़ा एसपी अभिषेक पल्लव कल्लूरी के पदचिन्हों पर  फर्जी नक्सली मामलों में गिरफ्तारी और समर्पण में तेजी

दंतेवाड़ा । जिले के एसपी अभिषेक पल्लव लगातार फर्जी मामलों में आदिवासियों की गिरफ्तारी और सरेंडर कराने में वैसे ही जूटे हैं , जैसे तत्कालीन आईजी कल्लूरी के समय हुआ करता था , तब कांग्रेस इस तरह की कार्यवाही का विरोध करती थी , पर अब सरकार में है तो संरक्षण दे रही है ।

ज्ञात हो कि दंतेवाड़ा पुलिस ने आज ईनामी नक्सली बताकर कुआकोंडा ब्लाक के हातावर निवासी हिड़मा हेमला को आत्मसमर्पण कराया है । ज्ञात हो कि पिछले कई सालों से हिड़मा अरनपुर के नहाडी सोसायटी का संचालक है और शासकीय राशन दुकान चलाता है । उसकी गलती बस यह है कि वह मलांगीर एरिया कमेटी के सचिव विनोद का भतीजा है ।

IMG 20190803 WA0008
 हर बार की तरह इस बार भी दंतेवाड़ा पुलिस ने तय शब्दों के साथ विज्ञप्ति जारी कर बताया है कि अमुख अधिकारी के मार्दर्शन में , फलाने के निर्देशन में और ढ़ीकानो के नेतृत्व में मलांगीर एरिया में सक्रिय नक्सली हिड़मा हेमला को सरेंडर करा लिया । यही नही जो हिड़मा पहले से ही सरकारी राशन दुकान चलाते हुए थाना कचहरी आते जाते रहता था , उसे आत्मसमर्पित बता दस हजार रुपये प्रोत्साहन राशि भी दिया गया । 

अब सरकार क्या दंतेवाड़ा पुलिस से पूछेगी कि मलांगीर एरिया के सक्रिय नक्सली को राशन दुकान चलाने की अनुमति देने वाले उनके खुद के पुलिस थाने व अन्य सरकारी अधिकारियों पर कोई कार्यवाही करेगी कि नही ? ज्ञात हो कि अभिषेक पल्लव दंतेवाड़ा के पुलिस अधीक्षक भाजपा शासन में भी थे और अब भी बने हुए हैं ।

संबंधित खबरें (Similar News)