Latest:
◆ छत्तीसगढ़ में विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की तैयारी तेज, 33 जिलों के अधिकारियों को मिलेगा प्रशिक्षण◆ दिवाली से पहले महिलाओं के खातों में पहुंची महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त, 632 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी◆ महादेव सट्टा ऐप का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर भारत लाया गया, पूछताछ में खुल सकते हैं कई राज◆ राज्योत्सव 2026: छत्तीसगढ़ की 36 विभूतियों को मिलेगा राज्य अलंकरण, पत्रकारिता से लेकर कला और खेल जगत तक की प्रतिभाएं सम्मानित◆ चक्रवात ‘अर्नब’ से प्रभावित किसानों को शीघ्र मिलेगी राहत, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दिए निर्देश◆ बस्तर की 485 बसाहटों को मिलेगी बारहमासी सड़क सुविधा, 804 करोड़ के 263 सड़क कार्य प्रस्तावित◆ छत्तीसगढ़: राज्यपाल रमेन डेका ने 1,122 स्काउट्स-गाइड्स को किया सम्मानित, पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी की अपील◆ बस्तर में 2,323 पुनर्वासित माओवादियों को मिला कौशल प्रशिक्षण, रोजगार से जोड़ने पर जोर

तेईस मई की एक लघु कथा

✍️ भूमकाल समाचार ब्यूरो • जगदलपुर (बस्तर)
अक्षर आकार:
तेईस मई की एक लघु कथा

एक मुख्यमंत्री था.
तब के प्रधानमंत्री ने उसे राजधर्म की याद दिलाई थी.

तब उसने भी सबको राजधर्म की दीक्षा देने की ठानी.
उसने चाय वाले का वेश धारण किया और प्रधानमंत्री बन गया.

प्रधानमंत्री बनकर उसने सबको चाय बेचने के साथ ही पकौड़ा तलने के काम में लगा दिया और खुद चौर्य कर्म में लग गया.

चोरी पकड़ाने पर उसने कहा, मैं तो चौकीदारी कर रहा हूं.
चाय के साथ पकौड़े का मजा लेना है, तो तुम सबको भी मेरे साथ चौकीदारी करना होगा. चाय वाले के बाने को छोड़कर उसने चौकीदार की ड्रेस पहन ली.

अडानी-अंबानी, अगोड़े-भगोड़े, चोर और बैंक लूटेरे, सूदखोर-महाजन, भ्रष्टाचारी-बलात्कारी, पापी और नीच सब चौकीदार बन गए. उन्होंने अपने नाम के आगे ‘चौकीदार’ उपनाम भी लगा लिया.

जनता ने उसके बहुरूपियेपन को पहचान लिया और उसे अपने पूर्ववर्तियों की गति को पहुंचा दिया. कथित चौकीदार आज बेरोजगार है.

संजय पराते

संबंधित खबरें (Similar News)