Latest:
◆ छत्तीसगढ़ में विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की तैयारी तेज, 33 जिलों के अधिकारियों को मिलेगा प्रशिक्षण◆ दिवाली से पहले महिलाओं के खातों में पहुंची महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त, 632 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी◆ महादेव सट्टा ऐप का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर भारत लाया गया, पूछताछ में खुल सकते हैं कई राज◆ राज्योत्सव 2026: छत्तीसगढ़ की 36 विभूतियों को मिलेगा राज्य अलंकरण, पत्रकारिता से लेकर कला और खेल जगत तक की प्रतिभाएं सम्मानित◆ चक्रवात ‘अर्नब’ से प्रभावित किसानों को शीघ्र मिलेगी राहत, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दिए निर्देश◆ बस्तर की 485 बसाहटों को मिलेगी बारहमासी सड़क सुविधा, 804 करोड़ के 263 सड़क कार्य प्रस्तावित◆ छत्तीसगढ़: राज्यपाल रमेन डेका ने 1,122 स्काउट्स-गाइड्स को किया सम्मानित, पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी की अपील◆ बस्तर में 2,323 पुनर्वासित माओवादियों को मिला कौशल प्रशिक्षण, रोजगार से जोड़ने पर जोर

तानाशाह से मत डरो – 5

✍️ भूमकाल समाचार ब्यूरो • जगदलपुर (बस्तर)
अक्षर आकार:
तानाशाह से मत डरो – 5

तानाशाह
बचपन में
खाता था मूंगफली
तो गिनता जाता था दाने
और छिलके
लाशों और सिर की गिनती
करने के लिए
आदमी रखे हैं उसने

तानाशाह
बचपन में अकेले में
छिप कर
घंटों बनाता था उंगलियों से
दीवार पर पहाड़ों के चित्र
और डरता था
पकड़ लेंगे पिता और पीट देंगे

तानाशाह
को पसंद था
कि कोई उससे भी बात करे
पर उसके बहुत कम दोस्त थे
तानाशाह ने
इकट्ठे कर लिए हैं
तमाम लोग
जो महज उसकी ही बात करते हैं

तानाशाह
हमेशा से होना चाहता था
साहसी और ताक़तवर
और इस इच्छा ने बनाया
उसे और कमज़ोर
अब तानाशाह
तस्वीरें खिंचाता है
रौब से ऐंठी
फुलाता है छाती, नापे गए इंचों में
दिखना चाहता है अब भी
साहसी और ताक़तवर
कम अज़ कम तस्वीरों में

तानाशाह को
संगीत पसंद था
और नृत्य भी
खाना भी और पकाना भी
सजना संवरना भी
वो ये सब कर लेना चाहता है
किसी भी कीमत पर
अपने देश के सारे संगीत
नृत्य और भोजन की कीमत पर

तानाशाह
डरता था अंधेरे से
उसे लगता था
कि कोई अंधेरे में उसे क़त्ल कर देगा
तानाशाह ने
पूरा राजपथ
जगमगा दिया है
बांट रहा है इतने बिजली के लट्टू
कि वो असली होते अगर
तो धरती करती उसके ही चारों ओर परिक्रमा

तानाशाह
हमारी तरह ही तो है
बस अब वो तानाशाह है
लेकिन अंदर से
हमारे जैसा ही
कायर, कमज़ोर, कुंठित
और रोशनी के लिए
तरसता हुआ
उसे आज भी नहीं पता
कि रोशनी झिर के आती है
तो ही वो रोशनी है
वरना महज चमक है

तानाशाह से
क्यों डरते
हैं आप
कहीं इसलिए तो नहीं
कि आपको भी उस में
अपना ही अक़्स दिखता है
मैं तानाशाह से नहीं डरता
दरअसल करोड़ों लोग हैं
जो उससे नहीं डरते
तानाशाह डरता है
उसे ही डरना चाहिए
ठीक आपकी तरह…

IMG 20190710 WA0002 2
मयंक

संबंधित खबरें (Similar News)