Latest:
◆ छत्तीसगढ़ में विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की तैयारी तेज, 33 जिलों के अधिकारियों को मिलेगा प्रशिक्षण◆ दिवाली से पहले महिलाओं के खातों में पहुंची महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त, 632 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी◆ महादेव सट्टा ऐप का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर भारत लाया गया, पूछताछ में खुल सकते हैं कई राज◆ राज्योत्सव 2026: छत्तीसगढ़ की 36 विभूतियों को मिलेगा राज्य अलंकरण, पत्रकारिता से लेकर कला और खेल जगत तक की प्रतिभाएं सम्मानित◆ चक्रवात ‘अर्नब’ से प्रभावित किसानों को शीघ्र मिलेगी राहत, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दिए निर्देश◆ बस्तर की 485 बसाहटों को मिलेगी बारहमासी सड़क सुविधा, 804 करोड़ के 263 सड़क कार्य प्रस्तावित◆ छत्तीसगढ़: राज्यपाल रमेन डेका ने 1,122 स्काउट्स-गाइड्स को किया सम्मानित, पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी की अपील◆ बस्तर में 2,323 पुनर्वासित माओवादियों को मिला कौशल प्रशिक्षण, रोजगार से जोड़ने पर जोर

तानाशाह से मत डरो – 4

✍️ भूमकाल समाचार ब्यूरो • जगदलपुर (बस्तर)
अक्षर आकार:
तानाशाह से मत डरो – 4

आज की कविता

अपना ख़ून देखकर
वो सहमा रहता है कई रोज़
कई रोज़ ताकता है आसमान
अगर गिर जाए उस पर
बारिश की एक बूंद

इसलिए
तुम्हारे ख़ून में नहाकर
सुरक्षित रहता है वो
अपने मज़बूत बुर्ज में
मुस्कुराता है
हाथ उठा कर देता है
अभिवादन का जवाब

बराबरी नहीं है
उसके ज़ेहन या उसूल में
वो नहीं कह सकता आपको साथी
आपके साथ चलते
दुर्गंध आती है उसे

और उसकी ग्लानि
कहलवाती है आपको मित्र
लेकिन जोड़ देता है वो भाइयों बहनों
ग्लानि ही तो है
जो सबके साथ की बात करने लगती है
विच्छिन्न होकर

वो ऐसा कायर है
कि कभी जवाब देना पड़ जाए सबके सामने
तो बेशर्मी से हंस कर
रीढ़ लोप कर
मूढ़ता की हद तक विनम्र हो जाता है

इतना कुमति
कि अपने ऊपर हुए तंज़ में भी
ढूंढने लगता है अपनी तारीफ़
और फिर तृतीय पुरुष में
अपना नाम दोहराता है
किसी भयहारी मंत्र सा

आप उस से डरते हैं
वो अपने होने से डरा हुआ है…

IMG 20190710 WA0002 2
मयंक

संबंधित खबरें (Similar News)