Latest:
◆ छत्तीसगढ़ में विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की तैयारी तेज, 33 जिलों के अधिकारियों को मिलेगा प्रशिक्षण◆ दिवाली से पहले महिलाओं के खातों में पहुंची महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त, 632 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी◆ महादेव सट्टा ऐप का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर भारत लाया गया, पूछताछ में खुल सकते हैं कई राज◆ राज्योत्सव 2026: छत्तीसगढ़ की 36 विभूतियों को मिलेगा राज्य अलंकरण, पत्रकारिता से लेकर कला और खेल जगत तक की प्रतिभाएं सम्मानित◆ चक्रवात ‘अर्नब’ से प्रभावित किसानों को शीघ्र मिलेगी राहत, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दिए निर्देश◆ बस्तर की 485 बसाहटों को मिलेगी बारहमासी सड़क सुविधा, 804 करोड़ के 263 सड़क कार्य प्रस्तावित◆ छत्तीसगढ़: राज्यपाल रमेन डेका ने 1,122 स्काउट्स-गाइड्स को किया सम्मानित, पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी की अपील◆ बस्तर में 2,323 पुनर्वासित माओवादियों को मिला कौशल प्रशिक्षण, रोजगार से जोड़ने पर जोर

तानाशाह की चाहत – आज की कविता

✍️ भूमकाल समाचार ब्यूरो • जगदलपुर (बस्तर)
अक्षर आकार:
तानाशाह की चाहत – आज की कविता
IMG 20191007 WA0001

तानाशाह की चाहत थी कि जो भी

सबसे अच्छा, सबसे बड़ा, सबसे अधिक, सबसे टिकाऊ

और सबसे सुन्दर हो, वह उसे हासिल हो I

वह सबसे बड़े साम्राज्य, सबसे अच्छे दरबारियों,

सबसे बड़ी सेना, सबसे खूंख्वार दंगाइयों, सबसे उन्मादी अनुयाइयों,

सबसे बड़े नरसंहारों, सबसे ज़्यादा सैर-सपाटों, सबसे सुन्दर पोशाकों,

सबसे सम्मोहक मिथकों और सबसे भव्य मंचों और आयोजनों के साथ

सबसे ज़्यादा लम्बे समय तक शासन करना चाहता था I

*

इतिहास में सभी तानाशाहों ने

हमेशा ऐसा ही चाहा

और आखिरकार एक समय आया

जब लोगों ने हर तानाशाह को

सबसे बड़ी और सबसे कठोर सज़ा दी

और फिर कहा कि यही सबसे न्यायपूर्ण,

सबसे अच्छा और सबसे सुन्दर काम है

सबसे ज़्यादा लोगों के हित में I

खदेड़े गए कुछ तानाशाह

अपने संरक्षक देशों की राजधानियों में

बूढ़े छछूंदरों की तरह बिलों-नालियों में दुबके हुए मरे

और शेष को लोगों ने सड़कों पर घसीटा

और चौराहों पर उलटा टांग दिया I

कविता कृष्णापल्लवी

संबंधित खबरें (Similar News)