Latest:
◆ छत्तीसगढ़ में विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की तैयारी तेज, 33 जिलों के अधिकारियों को मिलेगा प्रशिक्षण◆ दिवाली से पहले महिलाओं के खातों में पहुंची महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त, 632 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी◆ महादेव सट्टा ऐप का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर भारत लाया गया, पूछताछ में खुल सकते हैं कई राज◆ राज्योत्सव 2026: छत्तीसगढ़ की 36 विभूतियों को मिलेगा राज्य अलंकरण, पत्रकारिता से लेकर कला और खेल जगत तक की प्रतिभाएं सम्मानित◆ चक्रवात ‘अर्नब’ से प्रभावित किसानों को शीघ्र मिलेगी राहत, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दिए निर्देश◆ बस्तर की 485 बसाहटों को मिलेगी बारहमासी सड़क सुविधा, 804 करोड़ के 263 सड़क कार्य प्रस्तावित◆ छत्तीसगढ़: राज्यपाल रमेन डेका ने 1,122 स्काउट्स-गाइड्स को किया सम्मानित, पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी की अपील◆ बस्तर में 2,323 पुनर्वासित माओवादियों को मिला कौशल प्रशिक्षण, रोजगार से जोड़ने पर जोर

जैविक उत्पादनों की होगी ब्रांडिंग , छत्तीसगढ़ में खोले जाएंगे वनोपज आधारित उद्योग

✍️ भूमकाल समाचार ब्यूरो • जगदलपुर (बस्तर)
अक्षर आकार:
जैविक उत्पादनों की होगी ब्रांडिंग , छत्तीसगढ़ में खोले जाएंगे वनोपज आधारित उद्योग
IMG 20190605 WA0017

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पिछले सप्ताह वन विभाग के कार्यो की विस्तार से समीक्षा की। बैठक में में सीएम के सवालों की बौछार से कई अधिकारी भौचक नजर आए। सीएम बघेल ने अधिकारियों से कहा, कि वनोपजों का उपयोग इस तरह किया जाए, जिससे बड़ी संख्या में लोगों को रोजगार मिले और वहां के नागरिकों का जीवन उन्नत बन सके, उनके जीवन में बदलाव आये। ऐसे कार्यो से नक्सल जैसी समस्या को दूर करने में भी मदद मिलेगी।

IMG 20190605 WA0016

मुख्यमंत्री ने वन विभाग के मैदानी अधिकारियों से पूछा कि वनों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए क्या किया जा रहा है ? अभी तक प्रदेश में वनोपज पर आधारित कितने लघु उद्योग स्थापित किए गए है ? वनोपज पर आधारित कौन-कौन सी औषधियां बनाई जा रही है? कल्लू गोंद, महुआ और चरोटा बीज से क्या-क्या उत्पाद बनाया जा सकता है ? मुख्यमंत्री यहीं नहीं रुके उन्होंने पूछा कि नारायणपुर के समीप आंवला के कितने जंगल हैं और उसमें उत्पादन कितना होता है ? इनके प्रोसेसिंग के लिए कितनी प्राइवेट कंपनियां छत्तीसगढ़ में कार्य कर रही हैं? उन्हें सुविधाएं, जमीन आदि देकर यहां उत्पादन करने के लिए बढ़ावा क्यों नहीं दिया जा रहा है? मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से पूछा कि बस्तर में बड़ी संख्या में उत्पादित होने वाली इमली से क्या-क्या बना सकते हैं, यह बताएं जाने पर कि इसके बीज से स्टार्च भी बनता है। उन्होंने पूछा की इसके लिए छत्तीसगढ़ में प्लांट क्यों नहीं लगाया जा सकता। सीएम ने बस्तर के सभी वनमंडलाधिकारियों को इमली के प्रसंस्करण तथा उपयोगिता को ध्यान रखते हुए एक माह के भीतर इसका प्लॉन बनाने को कहा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में हर्रा, बेहड़ा, आंवला, तिखुर, हल्दी जैसे वनों उत्पादों का बड़ी संख्या में नैसर्गिक एवं प्राकृतिक वातावरण में जैविक रूप से उत्पादन होता है। आज जैविक उत्पादों की मांग तेजी से बढ़ी है और देश के राजधानी दिल्ली सहित अन्य स्थानों में छत्तीसगढ़ में उपलब्ध इन उत्पादों की ब्रांडिंग और मार्केटिंग करने की जरूरत है। सीएम ने इसके अलावा छत्तीसगढ़ में बड़ी तादाद में पाए जाने वाले बांस आधारित उद्योगों की संभावना तलाशने के लिए भी अफसरों से कहा। इसको लेकर उन्होंने मास्टर प्लान तैयार कर 15 दिनों में रिपोर्ट देने के लिए कहा है।

IMG 20190605 WA0015

संबंधित खबरें (Similar News)