Latest:
◆ छत्तीसगढ़ में विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की तैयारी तेज, 33 जिलों के अधिकारियों को मिलेगा प्रशिक्षण◆ दिवाली से पहले महिलाओं के खातों में पहुंची महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त, 632 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी◆ महादेव सट्टा ऐप का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर भारत लाया गया, पूछताछ में खुल सकते हैं कई राज◆ राज्योत्सव 2026: छत्तीसगढ़ की 36 विभूतियों को मिलेगा राज्य अलंकरण, पत्रकारिता से लेकर कला और खेल जगत तक की प्रतिभाएं सम्मानित◆ चक्रवात ‘अर्नब’ से प्रभावित किसानों को शीघ्र मिलेगी राहत, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दिए निर्देश◆ बस्तर की 485 बसाहटों को मिलेगी बारहमासी सड़क सुविधा, 804 करोड़ के 263 सड़क कार्य प्रस्तावित◆ छत्तीसगढ़: राज्यपाल रमेन डेका ने 1,122 स्काउट्स-गाइड्स को किया सम्मानित, पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी की अपील◆ बस्तर में 2,323 पुनर्वासित माओवादियों को मिला कौशल प्रशिक्षण, रोजगार से जोड़ने पर जोर

जनता कर्फ्यू में सभी शामिल हो , मानवता की रक्षा के लिए जरूरी

✍️ भूमकाल समाचार ब्यूरो • जगदलपुर (बस्तर)
अक्षर आकार:
जनता कर्फ्यू में सभी शामिल हो , मानवता की रक्षा के लिए जरूरी
images 29

यह बात बिल्कुल सही है कि फेकू ने कोरोना की महामारी का भी राजनीतिक फायदा उठाकर अपनी गलत नीतियों की वजह से देश में आये आर्थिक संकट को जोड़ दिया, वही पहले वाला मेकअप, मांगने का स्टंट आदि आदि किया , पर “जनता कर्फ्यू” की लॉजिक जिसके सलाह पर दी गयी है वह साइंटिफिक है , पहली बार धोखे से या सही में डरकर उसने जाति धर्म की नही मानवता की चिंता की है । इसलिए आप सभी इसे गम्भीरता से लें । छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनता कर्फ्यू के अभियान का स्वागत किया है ।

रविवार की सुबह 7:00 से रात 9:00 बजे तक का जनता कर्फ्यू कितना साइंटिफिक है, यह इस तरह से समझते हैं कि।
यह कर्फ्यू रविवार से नहीं बल्कि यह शनिवार रात से ही स्टार्ट हो जाएगा क्योंकि काफी कम संख्या में लोग रात में निकलते हैं तो शनिवार की रात से ही लोग अपने घरों में छुट्टी की मूड में आ जाएंगे। जो सोमवार सुबह तक लोग अपने घरों में रहेंगे।
इस प्रकार यह कुल 37 घंटे का कर्फ्यू हो जाएगा।
अतः जो लोग अपने शरीर पर वायरस कैरी कर रहे हैं, और संक्रमित नहीं हुए हैं, वाइरस की चेन टूट जाएगी, क्योंकि अगर वाइरस कोई नया शरीर नहीं पाएगा तो वह 24 घंटे में मर जाएगा। इस प्रकार करोड़ों लोगो की वह चेन टूट जाएगी जो वाइरस को सर्फेस पे लेकर घूम रहे थे, इस प्रकार अगला शरीर नहीं मिलने पर करोड़ों लोग संक्रमण से बच जाएंगे जो सोमवार को संक्रमित होने जा रहे थे।
इस प्रकार संक्रमण की इस साइकल को तोड़ने से संक्रमण की गति बाधित हो जाएगी, और इस प्रकार वो 90% लोग सुरक्षित हो जाएंगे जो संक्रमित होने जा रहे थे। हम जनता कर्फ्यू से भले ही 100% सुरक्षित नहीं हो पाएंगे लेकिन संक्रमण के दर को काफी हद तक हम लोग कम कर सकते हैं।

हा ध्यान रहे ताली और थाली बजाना जरूरी नही ।

संबंधित खबरें (Similar News)