Latest:
◆ छत्तीसगढ़ में विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की तैयारी तेज, 33 जिलों के अधिकारियों को मिलेगा प्रशिक्षण◆ दिवाली से पहले महिलाओं के खातों में पहुंची महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त, 632 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी◆ महादेव सट्टा ऐप का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर भारत लाया गया, पूछताछ में खुल सकते हैं कई राज◆ राज्योत्सव 2026: छत्तीसगढ़ की 36 विभूतियों को मिलेगा राज्य अलंकरण, पत्रकारिता से लेकर कला और खेल जगत तक की प्रतिभाएं सम्मानित◆ चक्रवात ‘अर्नब’ से प्रभावित किसानों को शीघ्र मिलेगी राहत, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दिए निर्देश◆ बस्तर की 485 बसाहटों को मिलेगी बारहमासी सड़क सुविधा, 804 करोड़ के 263 सड़क कार्य प्रस्तावित◆ छत्तीसगढ़: राज्यपाल रमेन डेका ने 1,122 स्काउट्स-गाइड्स को किया सम्मानित, पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी की अपील◆ बस्तर में 2,323 पुनर्वासित माओवादियों को मिला कौशल प्रशिक्षण, रोजगार से जोड़ने पर जोर

छत्तीसगढ़ राज्य का पहला मुख्यमंत्री अपने अंतिम दिनों में अपनी सियासत की जमीन तलाशता रहे

✍️ भूमकाल समाचार ब्यूरो • जगदलपुर (बस्तर)
अक्षर आकार:
छत्तीसगढ़ राज्य का पहला मुख्यमंत्री अपने अंतिम दिनों में अपनी सियासत की जमीन तलाशता रहे
IMG 20200529 WA0018

अजीत जोगी का निधन भारतीय राजनीतिक के लिए एक बहुत बड़ा नुकसान है। उन्होंने भोपाल से मैकेनिकल इंजीनियर की पढ़ाई की थी फिर यूपीएससी की परीक्षा दी और सामान्य वर्ग में मेरिट लिस्ट में तीसरे स्थान पर रहे ऐसे बहुत कम आईएएस होते हैं जो लगातार 14 साल तक कलेक्टर रहें।वह इंदौर में लंबे समय तक कलेक्टर रहे, रायपुर में भी कलेक्टर रहे।


जिन दिनों जोगी रायपुर में कलेक्टर हुआ करते थे, उन्हीं दिनों राजीव गांधी इंडियन एयरलाइंस के पायलट थे. संयोग था कि उनका विमान कभी-कभी रायपुर भी आता था. कलेक्टर का स्थाई आदेश था कि जिस दिन पायलट के रूप में राजीव गांधी का नाम आए, उन्हें पहले सूचना मिल जाए. नियत समय पर कलेक्टर जोगी घर से चाय नाश्ता लेकर हाज़िर होते थे.


इंदौर में कलेक्टर रहने के दौरान ही वे राजनीति में आए।
मध्यप्रदेश में तेंदूपत्ता के सहकारीकरण जैसी कई योजनाएं उनकी खोज थी। अजीत जोगी हिंदी ,अंग्रेजी और छत्तीसगढ़ की कई बोली भाषाओं में पारंगत थे । बहुत नपा तुला बोलते थे और पांच जनपथ के बड़े करीबी लोगों में गिने जाते थे।


राजनीतिक जोड़-तोड़ और पुत्र मोह में उनसे कई गलत निर्णय भी हुए और तभी छत्तीसगढ़ राज्य का पहला मुख्यमंत्री अपने अंतिम दिनों में अपनी सियासत की जमीन तलाशता रहा। बेहद बौद्धिक, प्रखर और प्रशासनिक व तकनीकी रूप से सशक्त लोग राजनीति में आते हैं तो यह बेहद सकारात्मक होता है ।इसीलिए अजीत जोगी का निधन भारतीय राजनीति के लिए नुकसान है। उनकी पत्नी रेणु जोगी डॉक्टर हैं और विधायक भी।

FB IMG 1590758605554

पंकज चतुर्वेदी

संबंधित खबरें (Similar News)