Latest:
◆ छत्तीसगढ़ में विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की तैयारी तेज, 33 जिलों के अधिकारियों को मिलेगा प्रशिक्षण◆ दिवाली से पहले महिलाओं के खातों में पहुंची महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त, 632 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी◆ महादेव सट्टा ऐप का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर भारत लाया गया, पूछताछ में खुल सकते हैं कई राज◆ राज्योत्सव 2026: छत्तीसगढ़ की 36 विभूतियों को मिलेगा राज्य अलंकरण, पत्रकारिता से लेकर कला और खेल जगत तक की प्रतिभाएं सम्मानित◆ चक्रवात ‘अर्नब’ से प्रभावित किसानों को शीघ्र मिलेगी राहत, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दिए निर्देश◆ बस्तर की 485 बसाहटों को मिलेगी बारहमासी सड़क सुविधा, 804 करोड़ के 263 सड़क कार्य प्रस्तावित◆ छत्तीसगढ़: राज्यपाल रमेन डेका ने 1,122 स्काउट्स-गाइड्स को किया सम्मानित, पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी की अपील◆ बस्तर में 2,323 पुनर्वासित माओवादियों को मिला कौशल प्रशिक्षण, रोजगार से जोड़ने पर जोर

एथेनॉल का ‘पुत्र मोह’ और इंजन की बर्बादी: गडकरी जी, यह ग्रीन फ्यूल है या ‘फैमिली बिजनेस’ का टूल?

✍️ भूमकाल समाचार ब्यूरो • जगदलपुर (बस्तर)
अक्षर आकार:
एथेनॉल का ‘पुत्र मोह’ और इंजन की बर्बादी: गडकरी जी, यह ग्रीन फ्यूल है या ‘फैमिली बिजनेस’ का टूल?
a95693e5 137b 42ff bd41 006b3a699bb7

भारत की सड़कों पर ‘ग्रीन इकोनॉमी’ का जो सपना बेचा जा रहा है, उसके पीछे का सच गन्ने के रस की मिठास जैसा नहीं, बल्कि कड़वा है। पेट्रोल में एथेनॉल मिलाने का ड्राफ्ट देश की ऊर्जा सुरक्षा के लिए कम और कुछ खास राजनीतिक परिवारों की शुगर मिलों और डिस्टिलरीज़ के टर्नओवर के लिए ज़्यादा लाया गया लगता है।

  1. जनता का इंजन और ‘पुत्र मोह’ की बलि

एथेनॉल की अधिक मात्रा (E20 और उससे ऊपर) सामान्य इंजन के लिए धीमा ज़हर है।
इंजन की बर्बादी: एथेनॉल पानी सोखता है, जिससे गाड़ियों के फ्यूल पंप और इंजन के पुर्जों में जंग (Corrosion) लगती है। आम आदमी अपनी गाढ़ी कमाई से गाड़ी खरीदता है, लेकिन सरकार ‘पुत्र मोह’ में उसे खराब ईंधन की ओर धकेल रही है।

सीधा लाभ: जब नीति बनाने वाले ही एथेनॉल उत्पादन से जुड़ी बड़ी कंपनियों और डिस्टिलरीज़ के मालिक हों या उनके परिवार के हित उससे जुड़े हों, तो ‘कॉन्फ्लिक्ट ऑफ इंटरेस्ट’ का यह सबसे बड़ा उदाहरण है।

  1. ‘शून्य’ रणनीतिक भंडार और एथेनॉल का शोर
    एक तरफ भारत का रणनीतिक तेल भंडार चीन के 1,400 मिलियन बैरल के मुकाबले मात्र 21 मिलियन बैरल (0% विकास) पर खड़ा है।

क्या एथेनॉल ब्लेंडिंग इस गंभीर रणनीतिक विफलता को छिपाने का एक तरीका है?
प्राथमिकता का संकट: जिस ऊर्जा का उपयोग रणनीतिक भंडार बनाने में होना चाहिए था, उसे चुनावी चंदे और पारिवारिक बिजनेस को चमकाने वाली सब्सिडी में झोंका जा रहा है।

‘एथेनॉल घोटाला’ और मध्यम वर्ग की कमर
एक तरफ देश का मध्यम वर्ग महंगाई और ‘ईएमआई’ के बोझ तले अपना सोना गिरवी रख रहा है, और दूसरी तरफ उसे ऐसा पेट्रोल खरीदने पर मजबूर किया जा रहा है जो उसकी गाड़ी के इंजन की उम्र कम कर देगा।

यह “गन्ने से फ्यूल” का खेल दरअसल “आम आदमी की जेब से पारिवारिक तिजोरी” तक का रास्ता है। प्रधानमंत्री की ‘लापता डिग्री’ की तरह ही इस एथेनॉल नीति की निष्पक्ष जाँच की फाइलें भी कभी नहीं मिलेंगी।

गडकरी जी, देशहित का मतलब ‘जनता का हित’ होता है, ‘परिवार की बैलेंस शीट’ सुधारना नहीं। अब बहुत हुआ लफ्फाजी का खेल, जनता अब इस ‘एथेनॉल ब्लफ’ को समझ चुकी है!

129c0555 adb1 45af 9868 4c80e097da90

ज्ञानेंद्र अवस्थी

संबंधित खबरें (Similar News)