Latest:
◆ छत्तीसगढ़ में विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की तैयारी तेज, 33 जिलों के अधिकारियों को मिलेगा प्रशिक्षण◆ दिवाली से पहले महिलाओं के खातों में पहुंची महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त, 632 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी◆ महादेव सट्टा ऐप का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर भारत लाया गया, पूछताछ में खुल सकते हैं कई राज◆ राज्योत्सव 2026: छत्तीसगढ़ की 36 विभूतियों को मिलेगा राज्य अलंकरण, पत्रकारिता से लेकर कला और खेल जगत तक की प्रतिभाएं सम्मानित◆ चक्रवात ‘अर्नब’ से प्रभावित किसानों को शीघ्र मिलेगी राहत, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दिए निर्देश◆ बस्तर की 485 बसाहटों को मिलेगी बारहमासी सड़क सुविधा, 804 करोड़ के 263 सड़क कार्य प्रस्तावित◆ छत्तीसगढ़: राज्यपाल रमेन डेका ने 1,122 स्काउट्स-गाइड्स को किया सम्मानित, पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी की अपील◆ बस्तर में 2,323 पुनर्वासित माओवादियों को मिला कौशल प्रशिक्षण, रोजगार से जोड़ने पर जोर

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट कर कार को उड़ाया , 9 घायल

✍️ भूमकाल समाचार ब्यूरो • जगदलपुर (बस्तर)
अक्षर आकार:
छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट कर कार को उड़ाया , 9 घायल

जगदलपुर । छत्तीसगढ़ में होली से एक दिन पहले नक्सलियों ने बुधवार को आईडी विस्फोट कर एक बोलेरो कार को उड़ा दिया। इस ब्लास्ट में कार बुरी तरह छतिग्रस्त हो गई। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक बीजापुर में गांव वालों को ले जा रही एक कार को नक्सलियों ने अपना निशाना बनाया। इस खतरनाक विस्फोट में 9 लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। इस घटना को नक्सलियों ने बीजापुर-जगदलपुर नेशनल हाईवे से सटे नैमेड-पेद्दाकोडेपाल इलाके में अंजाम दिया।

रिपोट्स के मुताबिक सभी ग्रामीण कडेर से दंतेवाड़ा जा रहे थे। वे वहां चल रहे फागुन मेले में शामिल होने के लिए जा रहे थे. शाम को करीब साढ़े सात बजे नक्सलियों ने आईईडी विस्फोट करके कार को निशाना बनाया. घटनास्थल नेशनल हाईवे से दो किलोमीटर अंदर रानापुर में बताया गया है।

गौरतलब है कि सोमवार को छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में आईईडी ब्लास्ट में सीआरपीएफ के एक जवान की जान चली थी। दंतेवाड़ा में गश्त पर निकले जवानों को निशाना बनाकर नक्सलियों ने ये ब्लास्ट किया था।

संबंधित खबरें (Similar News)