Latest:
◆ छत्तीसगढ़ में विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की तैयारी तेज, 33 जिलों के अधिकारियों को मिलेगा प्रशिक्षण◆ दिवाली से पहले महिलाओं के खातों में पहुंची महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त, 632 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी◆ महादेव सट्टा ऐप का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर भारत लाया गया, पूछताछ में खुल सकते हैं कई राज◆ राज्योत्सव 2026: छत्तीसगढ़ की 36 विभूतियों को मिलेगा राज्य अलंकरण, पत्रकारिता से लेकर कला और खेल जगत तक की प्रतिभाएं सम्मानित◆ चक्रवात ‘अर्नब’ से प्रभावित किसानों को शीघ्र मिलेगी राहत, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दिए निर्देश◆ बस्तर की 485 बसाहटों को मिलेगी बारहमासी सड़क सुविधा, 804 करोड़ के 263 सड़क कार्य प्रस्तावित◆ छत्तीसगढ़: राज्यपाल रमेन डेका ने 1,122 स्काउट्स-गाइड्स को किया सम्मानित, पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी की अपील◆ बस्तर में 2,323 पुनर्वासित माओवादियों को मिला कौशल प्रशिक्षण, रोजगार से जोड़ने पर जोर

चुनाव आचार संहिता के नाम पर फिर पुलिस ने की बद्तमीजी सोनी सोरी से.

✍️ भूमकाल समाचार ब्यूरो • जगदलपुर (बस्तर)
अक्षर आकार:
चुनाव आचार संहिता के नाम पर फिर पुलिस ने की बद्तमीजी सोनी सोरी से.
IMG 20190219 WA0024

लिंगा राम कोडोपी की रिपोर्ट .

सुकमा – बस्तर संभाग में लोकसभा 2019, 11 अप्रैल में चुनाव होना हैं। पुलिस प्रशासन वाहनों को अधिग्रहण कर रही हैं। बस्तर संभाग में चुनाव के चलते अचार सहिता लागू हैं। कुछ जगहों पे बस्तर क्षेत्र के दन्तेवाड़ा, सुकमा जिला के कोंटा क्षेत्र में कल आदिवासी सामाजिक कार्यकर्ता सोनी सोरी भद्राचलम की ओर जा रहीं थीं हर थाने में गाड़ियों की चेकिंग हो रहीं थीं, हमने पुलिस प्रशासन के चेकिंग का पुरा-पुरा सहयोग दिया।

कोंटा थाना के B. S. पांडे हमारी गाड़ी के सामने आकर खड़े हो गये मैंने गाड़ी रोक दिया जैसे ही मैंने गाड़ी रोका बी. एस. पांडे द्वारा रे बे की गलियां शुरू हो गई। मैंने कुछ नहीं बोला, सोनी सोरी का अंग रक्षक साथ में बैठा हुआ था वह गाड़ी से उतरा और गाड़ी के सभी दरवाजों को तलाशी के नाम पर खोल दिया, गाड़ी में सोनी सोरी बैठी हुई थी, सोनी सोरी को देखते ही पांडे पर्सनल बैग को चेकिंग करने की कोशिश किया, सोनी सोरी के बैग के चेकिंग का विरोध करने पर सोनी के साथ बत्तमीजी किया गया। क्या यहीं अचार सहिता हैं? बस्तर संभाग की पुलिस महिलाओं के सम्मान की बात करती हैं, क्या यहीं सम्मान हैं? माओवाद लोकसभा व विधानसभा चुनाव को ढकोसला, दिखावा कहता हैं तो क्या वाकई चुनाव दिखावा हैं?

छत्तीसगढ़ राज्य में सरकार बदल गई लेकिन व्यवस्था जस का तस हैं। इस सरकार से थोड़ी बहुत उम्मीदें थीं लेकिन लगता हैं उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पायेगी। लोकसभा चुनाव में सोचना पड़ेगा कि केंद्र में किसकी सरकार बननी चाहिए।

संबंधित खबरें (Similar News)