Latest:
◆ छत्तीसगढ़ में विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की तैयारी तेज, 33 जिलों के अधिकारियों को मिलेगा प्रशिक्षण◆ दिवाली से पहले महिलाओं के खातों में पहुंची महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त, 632 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी◆ महादेव सट्टा ऐप का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर भारत लाया गया, पूछताछ में खुल सकते हैं कई राज◆ राज्योत्सव 2026: छत्तीसगढ़ की 36 विभूतियों को मिलेगा राज्य अलंकरण, पत्रकारिता से लेकर कला और खेल जगत तक की प्रतिभाएं सम्मानित◆ चक्रवात ‘अर्नब’ से प्रभावित किसानों को शीघ्र मिलेगी राहत, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दिए निर्देश◆ बस्तर की 485 बसाहटों को मिलेगी बारहमासी सड़क सुविधा, 804 करोड़ के 263 सड़क कार्य प्रस्तावित◆ छत्तीसगढ़: राज्यपाल रमेन डेका ने 1,122 स्काउट्स-गाइड्स को किया सम्मानित, पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी की अपील◆ बस्तर में 2,323 पुनर्वासित माओवादियों को मिला कौशल प्रशिक्षण, रोजगार से जोड़ने पर जोर

चावल के बजाय,महुए से सेनेटाइजर बनाया जाए

✍️ भूमकाल समाचार ब्यूरो • जगदलपुर (बस्तर)
अक्षर आकार:
चावल के बजाय,महुए से सेनेटाइजर बनाया जाए
IMG 20200421 WA0002
Photo- प्राण चड्डा

प्राण चड्डा , बिलासपुर

केंद्र सरकार ने एफसीआई के पास सरप्लस चावल से एथेनाल अल्कोहल से हैंड सेनेटाइजर बनाने की योजना को मंजूरी दी है। इस पर कांग्रेस नेता राहुल गाँधी ने अतिरिक्त चावल को भूखे गरीबों को देने की लिए कहा है ना कि अमीरों के हाथ धोने के लिए सेनेटाइजर बनाया जाये। इस विवाद के बीच सुझाव है कि,मध्यप्रदेश और छतीसगढ़ में इन दिनों महुआ फूल पेड़ से टपक रहे हैं। इससे वन एवं ग्रामीण इलाकों में शराब बनाई जाती है। बेहतर हो महुए से सेनेटाइजर बनाया जाएं इससे महुआ बीनने वाले आदिवासी को रोजगार मिलेगा।

IMG 20200421 WA0003


महुआ की कीमत आदिवासी की सूखा कर हॉट बाजार में बीस रुपये किलो मिलती रही। इस बार कोरोना संकट को देखते हुए छतीसगढ़ सरकार ने महुआ के समर्थन मूल्य 30 रुपये किलो आज घोषित किया है। मप्र में भी इसके आसपास होगा।एक किलो महुए से एक बोतल शराब बनती है, जिसमें अल्कोहल की मात्रा काफी होती हैं।
बेहतर हो जंगल जंगल गांव गांव में महुआ के बदले अतिरिक्त चावल वस्तु विनमय में बदल दिया जाये। इससे दो लाभ होंगे,शराब कम बनेगी और खाने के लिए चावल जरूरतमंद आदिवासियों को बड़ी मात्रा में मिलेगा,और सेनेटाइजर की कमी दूर हो जायेगी।।

IMG 20200421 WA0004

प्राण चड्डा जी के फेसबुक वॉल से

संबंधित खबरें (Similar News)