Latest:
◆ छत्तीसगढ़ में विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की तैयारी तेज, 33 जिलों के अधिकारियों को मिलेगा प्रशिक्षण◆ दिवाली से पहले महिलाओं के खातों में पहुंची महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त, 632 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी◆ महादेव सट्टा ऐप का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर भारत लाया गया, पूछताछ में खुल सकते हैं कई राज◆ राज्योत्सव 2026: छत्तीसगढ़ की 36 विभूतियों को मिलेगा राज्य अलंकरण, पत्रकारिता से लेकर कला और खेल जगत तक की प्रतिभाएं सम्मानित◆ चक्रवात ‘अर्नब’ से प्रभावित किसानों को शीघ्र मिलेगी राहत, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दिए निर्देश◆ बस्तर की 485 बसाहटों को मिलेगी बारहमासी सड़क सुविधा, 804 करोड़ के 263 सड़क कार्य प्रस्तावित◆ छत्तीसगढ़: राज्यपाल रमेन डेका ने 1,122 स्काउट्स-गाइड्स को किया सम्मानित, पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी की अपील◆ बस्तर में 2,323 पुनर्वासित माओवादियों को मिला कौशल प्रशिक्षण, रोजगार से जोड़ने पर जोर

चर्चित और बेबाक पत्रकार रवीश कुमार को रैमन मैग्सेसे अवार्ड देने की घोषणा

✍️ भूमकाल समाचार ब्यूरो • जगदलपुर (बस्तर)
अक्षर आकार:
चर्चित और बेबाक पत्रकार रवीश कुमार को रैमन मैग्सेसे अवार्ड देने की घोषणा
PSX 20190802 113258

ओम थानवी शानदार ख़बर है। बुलंद और संजीदा पत्रकार रवीश कुमार को एशिया का नोबेल माना जाने वाला रमोन मग्सेसाय अवार्ड मिला है। ढेर बधाइयाँ। उन्हें भी। आप-हमको भी। वे गौरकिशोर घोष, बीजी वर्गीज़, पी साईनाथ जैसे दिग्गजों की पाँत में प्रतिष्ठित हुए। वाजिब ही। उन जैसे निर्भीक-बेधड़क पत्रकार आज देश में हैं कहाँ!

कल रात ही उनसे बात हुई थी। अमेरिका से स्वदेश लौटे। और सुबह ही देश का, मीडिया का नाम और नाक ऊपर करने वाली ख़बर मिली। आततायी चेहरों को औक़ात दिखाते कितने सुकून की वर्षा हुई है।

सौमित्र रॉय : वे बहुत सवाल करते हैं। इसीलिए सत्ता उन्हें कई नाम से जानती है। भक्तों की आंख का कांटा हैं। ब्लॉग से लेकर सोशल मीडिया पर लिखी हर पोस्ट पर पड़ने वाली सैंकड़ों गालियां। फिर भी पक्ष-विपक्ष दोनों उन्हें रोज पढ़ने-सुनने पर मजबूर हो ही जाता है।

ये हैं रविश कुमार. रविश ने लाख विरोधों और सत्ता के दबाव के बाद भी टीवी पत्रकारिता में विपक्ष की उसी भूमिका को बनाये रखा है, जो असल में एक पत्रकार की वास्तविक भूमिका होती है।

आज उन्हें 2019 के लिए रैमन मैग्सेसे अवार्ड मिला है।

बेलाग, निःसंकोच अपनी बात कहने और सच के लिए आवाज़ बुलंद करने वाले मुझ जैसे कई साथियों के लिए यह जश्न की बात है। लेकिन बात जश्न से भी कुछ आगे की है। 
रविश को मिला सम्मान दरअसल दरबारी पत्रकारिता से अलग आम लोगों से जुड़े ज़मीनी मुद्दों को तवज़्ज़ो देने की उस मूल पत्रकारिता को एक बार फिर स्थापित करता है, जिसका ख्वाब लिए हममें से कई मैदान में उतरते हैं और फिर भीड़ में कहीं खो जाते हैं।

रविश को अवार्ड की ढेर सारी बधाई आप यूं ही हम सब सवालियों की आवाज़ बुलंद करते रहें।

वरिष्ठ पत्रकार ओम थानवी और सौमित्र रॉय की एफबी वॉल से।

साभारः bhadas4media.com

संबंधित खबरें (Similar News)