Latest:
◆ छत्तीसगढ़ में विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की तैयारी तेज, 33 जिलों के अधिकारियों को मिलेगा प्रशिक्षण◆ दिवाली से पहले महिलाओं के खातों में पहुंची महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त, 632 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी◆ महादेव सट्टा ऐप का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर भारत लाया गया, पूछताछ में खुल सकते हैं कई राज◆ राज्योत्सव 2026: छत्तीसगढ़ की 36 विभूतियों को मिलेगा राज्य अलंकरण, पत्रकारिता से लेकर कला और खेल जगत तक की प्रतिभाएं सम्मानित◆ चक्रवात ‘अर्नब’ से प्रभावित किसानों को शीघ्र मिलेगी राहत, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दिए निर्देश◆ बस्तर की 485 बसाहटों को मिलेगी बारहमासी सड़क सुविधा, 804 करोड़ के 263 सड़क कार्य प्रस्तावित◆ छत्तीसगढ़: राज्यपाल रमेन डेका ने 1,122 स्काउट्स-गाइड्स को किया सम्मानित, पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी की अपील◆ बस्तर में 2,323 पुनर्वासित माओवादियों को मिला कौशल प्रशिक्षण, रोजगार से जोड़ने पर जोर

गोन्डेरास के जंगलों में पुलिस-नक्सली मुठभेड़, दो वर्दीधारी नक्सली हुए ढेर

✍️ भूमकाल समाचार ब्यूरो • जगदलपुर (बस्तर)
अक्षर आकार:
गोन्डेरास के जंगलों में पुलिस-नक्सली मुठभेड़, दो वर्दीधारी नक्सली हुए ढेर

08-05-2019

IMG 20190508 WA0019
छाया-निशु त्रिवेदी

दंतेवाड़ा – सुकमा जिले के बॉर्डर गोन्डेरास के जंगलों में आज सुबह पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है । इस मुठभेड़ में एक महिला सहित दो वर्दीधारी हार्डकोर नक्सली को पुलिस के जवानों ने ढेर कर दिया है। नक्सलियों के पास से एक इंसास रायफल और 12 बोर की बंदूक भी बरामद की गई है।

IMG 20190508 WA0014 1
छाया-निशु त्रिवेदी


जानकारी के अनुसार मुखबीर से प्राप्त सूचना के बाद जिला पुलिसबल , स्पेशल टास्कफोर्स व सीआरपीएफ के जवानो और महिला कमांडो के दस्ते ने गोन्डेरास के जंगलों में पहुंच कर नक्सलियों को घेर लिया। सूचना है कि इस दौरान नक्सली कमांडर श्याम, देवा , विनोद सहित 30 बड़े नक्सली टेंट में मौजूद थे । इस मुठभेड़ में कई और नक्सलियों के घायल होने की भी अंदेशा लगाया जा रहा है।
पुलिस को जानकारी मिली थी कि जंगलों में लगभग 100 की संख्या में नक्सली है। जिसके बाद इस बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया। मारे गए नक्सलियों के शव को बरामद कर लिया गया है। और मौके से जप्त सामानों को भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।

IMG 20190508 WA0015 1
छाया-निशु त्रिवेदी


दन्तेवाड़ा एसपी अभिषेक पल्लव ने पुष्टि इस पूरे मामले की पुष्टी की है। पता चला है कि वे खुद घटना स्थल मोटर सायकिल से पहुंच गए हैं । दंतेवाड़ा पुलिस ने विशेष रणनीति के तहत मुठभेड़ को अंजाम दिया है। मुठभेड़ से पहले उस क्षेत्र में मोबाइल नेटवर्क को बंद कर दिया गया था। । जिसके कारण नक्सलियों के संतरी अपने साथियों तक खबर नही पहुंचा पाए। इस अभियान में पहली बार महिला कमांडो दस्ता ने भी भाग लिया ।

YouTube video player

दंतेवाड़ा से निशु त्रिवेदी की रिपोर्ट

संबंधित खबरें (Similar News)