Latest:
◆ छत्तीसगढ़ में विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की तैयारी तेज, 33 जिलों के अधिकारियों को मिलेगा प्रशिक्षण◆ दिवाली से पहले महिलाओं के खातों में पहुंची महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त, 632 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी◆ महादेव सट्टा ऐप का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर भारत लाया गया, पूछताछ में खुल सकते हैं कई राज◆ राज्योत्सव 2026: छत्तीसगढ़ की 36 विभूतियों को मिलेगा राज्य अलंकरण, पत्रकारिता से लेकर कला और खेल जगत तक की प्रतिभाएं सम्मानित◆ चक्रवात ‘अर्नब’ से प्रभावित किसानों को शीघ्र मिलेगी राहत, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दिए निर्देश◆ बस्तर की 485 बसाहटों को मिलेगी बारहमासी सड़क सुविधा, 804 करोड़ के 263 सड़क कार्य प्रस्तावित◆ छत्तीसगढ़: राज्यपाल रमेन डेका ने 1,122 स्काउट्स-गाइड्स को किया सम्मानित, पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी की अपील◆ बस्तर में 2,323 पुनर्वासित माओवादियों को मिला कौशल प्रशिक्षण, रोजगार से जोड़ने पर जोर

गैरेज संचालक के ट्रक से लाखों रुपयों का गुड़ाखू और गुटका पकड़ाया

✍️ भूमकाल समाचार ब्यूरो • जगदलपुर (बस्तर)
अक्षर आकार:
गैरेज संचालक के ट्रक से लाखों रुपयों का गुड़ाखू और गुटका पकड़ाया
YouTube video player

केशकाल । केशकाल में 19मई को गैरेज संचालक के ट्रक से बहुत बड़ी तादात में प्रतिबंधित गुड़ाखु गुटका जप्त किया गया जिसकी किमत लाखों में आंका जा रहा है। उल्लेखनीय है कि केशकाल प्रतिबंधित गुड़ाखु गुटका बिडी सीगरेट तंबाकू के कालाबाजारी और अधिकतर खरिदी बिक्रि बगैर पक्का बिल के कच्चे में करके कर अपवंचन के लिए केशकाल काफि ख्याति अर्जित कर चुका है। केशकाल से बिश्रामपुरी फरसगांव कांकेर चारामा नारायंणपुर एवं अन्य स्थानों में प्रतिबंधित सामग्री बेचकर लाकडाऊन के चंद दिनों में लाखों लाखों का वारा न्यारा कर चुके हैं। गुड़ाखु फैक्ट्री मालिकों थोक व्यवसायियों एवं गैरेज संचालित करने वालों से सांठ गांठ करके प्रतिबंधित गुडाखु-गुटका-सीगरेट-बिडी-तंबाकू का धंधा केशकाल में धडल्ले से फल फूल रहा है। प्रतिबंधित सामान के अलावा अन्य अधिकांश सामान भी बगैर बिल के कच्चे में ही मंगाया जाता है और कच्चे में ही बेचकर जी.एस.टी. की चोरी बदस्तूर कर लिया जा रहा है। जिस पर अभी तक सरकार के संबधित विभाग या जिला प्रशासन द्वारा कोई कार्यवाही नहीं किया गया है जिससे कालाबाजारी करते कर अपवंचन करने वालों का हौंसला बहुत बड़ा हुआ है। चंद दिनों पूर्व ही केशकाल के एक दूकान दार द्वारा 170/का गुड़ाखु 1700/में आदिवासी युवक को बेचने का मामला सप्रमांण उजागर हुआ था।जिसके जांच और कार्रवाई के नाम पर जो किया गया वह खुद अब विवाद एवं जांच का विषय बनकर रह गया है।

19मई को खाद्घ विभाग के सक्रियता के चलते ही लाखों रूपये का भारी तादात में गुड़ाखु गुटका पकड़ने में कामयाबी मिल पाया । कोरोना संक्रमंण के वैश्विक महामारी के समय कालाबाजारी मुनाफाखोरी एवं कर अपवंचन करने वालों पर शासन प्रशासन द्वारा गंभीरता से गौर कर ईमानदारी से कार्यवाही किया गया तो हैरतअंगेज मामला सप्रमाणित उजागर हो सकता है वहीं सरकार को राजस्व की प्राप्ति हो सकता है।

IMG 20200519 WA0012

कृष्ण दत्त उपाध्याय

संबंधित खबरें (Similar News)