Latest:
◆ छत्तीसगढ़ में विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की तैयारी तेज, 33 जिलों के अधिकारियों को मिलेगा प्रशिक्षण◆ दिवाली से पहले महिलाओं के खातों में पहुंची महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त, 632 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी◆ महादेव सट्टा ऐप का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर भारत लाया गया, पूछताछ में खुल सकते हैं कई राज◆ राज्योत्सव 2026: छत्तीसगढ़ की 36 विभूतियों को मिलेगा राज्य अलंकरण, पत्रकारिता से लेकर कला और खेल जगत तक की प्रतिभाएं सम्मानित◆ चक्रवात ‘अर्नब’ से प्रभावित किसानों को शीघ्र मिलेगी राहत, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दिए निर्देश◆ बस्तर की 485 बसाहटों को मिलेगी बारहमासी सड़क सुविधा, 804 करोड़ के 263 सड़क कार्य प्रस्तावित◆ छत्तीसगढ़: राज्यपाल रमेन डेका ने 1,122 स्काउट्स-गाइड्स को किया सम्मानित, पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी की अपील◆ बस्तर में 2,323 पुनर्वासित माओवादियों को मिला कौशल प्रशिक्षण, रोजगार से जोड़ने पर जोर

गुंडाधुर की मूर्ति तोड़ने पर आदिवासी समाज में नाराजगी, होगा आंदोलन

✍️ भूमकाल समाचार ब्यूरो • जगदलपुर (बस्तर)
अक्षर आकार:
गुंडाधुर की मूर्ति तोड़ने पर आदिवासी समाज में नाराजगी, होगा आंदोलन
IMG 20190621 WA0002

जगदलपुर. गीदम रोड के पास बने पार्क में लगी गुंडाधुर की मूर्ति को तोड़े जाने से आदिवासी समाज नाराज है। मामला थाने पहुंच चुका है। बोधघाट थाने में इसकी शिकायत की गई है। लोगों का कहना है कि कुछ लोगों ने मूर्ति में तोड़-फोड़ की है। मूर्ति के हाथ में मौजूद तीर और धनुष को तोड़ा गया है।

इस बारे में प्रकाश ठाकुर सर्व आदिवासी समाज बस्तर संभाग के अध्यक्ष ने कहा कि कुछ लोग गुंडाधुर के तीर धनुष को काटकर ले गए हैं। इस संबंध में बैठक होगी, जल्दी कार्रवाई नहीं हुई तो समाज उग्र आंदोलन करेगा, सीएम और राज्यपाल ज्ञापन देंगे ।

गुण्डाधुर आजादी की जंग में छत्तीसगढ़ के क्रांतिकारी थे। उनका जन्म बस्तर में हुआ था। गुण्डाधुर बस्तर के धुरवा जनजाति के थे। आजादी के दौर में गुण्डाधुर ने बस्तर में विद्रोह की अगुवाई की थी। पूरे बस्तर में घूम-घूम कर विद्रोह का आगाज़ किया था।

संबंधित खबरें (Similar News)