Latest:
◆ छत्तीसगढ़ में विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की तैयारी तेज, 33 जिलों के अधिकारियों को मिलेगा प्रशिक्षण◆ दिवाली से पहले महिलाओं के खातों में पहुंची महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त, 632 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी◆ महादेव सट्टा ऐप का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर भारत लाया गया, पूछताछ में खुल सकते हैं कई राज◆ राज्योत्सव 2026: छत्तीसगढ़ की 36 विभूतियों को मिलेगा राज्य अलंकरण, पत्रकारिता से लेकर कला और खेल जगत तक की प्रतिभाएं सम्मानित◆ चक्रवात ‘अर्नब’ से प्रभावित किसानों को शीघ्र मिलेगी राहत, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दिए निर्देश◆ बस्तर की 485 बसाहटों को मिलेगी बारहमासी सड़क सुविधा, 804 करोड़ के 263 सड़क कार्य प्रस्तावित◆ छत्तीसगढ़: राज्यपाल रमेन डेका ने 1,122 स्काउट्स-गाइड्स को किया सम्मानित, पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी की अपील◆ बस्तर में 2,323 पुनर्वासित माओवादियों को मिला कौशल प्रशिक्षण, रोजगार से जोड़ने पर जोर

गरीब और अमीर को अलग-अलग चश्मे से देखती है पुलिस : कुणाल शुक्ला

✍️ भूमकाल समाचार ब्यूरो • जगदलपुर (बस्तर)
अक्षर आकार:
गरीब और अमीर को अलग-अलग चश्मे से देखती है पुलिस : कुणाल शुक्ला

रायपुर । पुलिस अपनी पर आ जाये तो क्या नहीं हो सकता?पर इसकी पहली शर्त है आपको रसूखदार अथवा धनभैया होना पड़ेगा, यह कहना है प्रसिद्ध आरटीआई एक्टिविस्ट कुणाल शुक्ला जी का।

कुणाल के अनुसार यूपी में आज़म खान की चोरी गयी भैंसे खोज कर तत्काल लाती है पुलिस। दिल्ली में पीएम की भतीजी का छिन गया पर्स लाखों के बीच खोज लाती है पुलिस। तेलंगाना सीएम के ईलाज़ के दौरान मृत हुए कुत्ते के लिए डॉक्टर पर एफआईआर कर आती है पुलिस। ताज़ा मामला,छग में अपरहित किये उद्योगपति को सब काम छोड़ कर छुड़वा ले आती है पुलिस।

“मेरे देश में यहां प्रतिदिन सैकड़ों मामले होते हैं जहां एफआईआर लिखवाने पीढ़ित की चप्पलें घिस जाती हैं पर वह कभी लिखी नहीं जाती…प्रतिदिन सैकड़ों पर्स छीने जाते हैं कई भैंसे चोरी चली जाती है, क्या पुलिए इन पर तत्पर दिखती है?नहीं कभी नहीं….”

अपने फेसबुक पोस्ट में कुणाल ने लिखा है कि NCRB के आंकड़े उठा कर देखिए पिछले बीस बरसों में छत्तीसगढ़/झारखंड के ट्राइबल जिलों से कितनी मासूम आदिवासी लड़कियां मानव तस्करी की बलि चढ़ गयीं।क्या पुलिस इन पर तत्पर दिखती है?नहीं कभी नहीं ।

पुलिस के पास गरीब, मजदूर,किसान,रसूखदार,दबंगों, धनभैया सभी को देखने के लिए अलग अलग चश्में हैं.. मैं यह लिख इसलिए रहा हूँ कि क्या कभी पुलिस समाज के सभी वर्गों को एक ही चश्में से देख पाएगी?इसका जवाब भी नहीं में ही है।

IMG 20191008 WA0001

संबंधित खबरें (Similar News)