Latest:
◆ छत्तीसगढ़ में विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की तैयारी तेज, 33 जिलों के अधिकारियों को मिलेगा प्रशिक्षण◆ दिवाली से पहले महिलाओं के खातों में पहुंची महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त, 632 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी◆ महादेव सट्टा ऐप का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर भारत लाया गया, पूछताछ में खुल सकते हैं कई राज◆ राज्योत्सव 2026: छत्तीसगढ़ की 36 विभूतियों को मिलेगा राज्य अलंकरण, पत्रकारिता से लेकर कला और खेल जगत तक की प्रतिभाएं सम्मानित◆ चक्रवात ‘अर्नब’ से प्रभावित किसानों को शीघ्र मिलेगी राहत, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दिए निर्देश◆ बस्तर की 485 बसाहटों को मिलेगी बारहमासी सड़क सुविधा, 804 करोड़ के 263 सड़क कार्य प्रस्तावित◆ छत्तीसगढ़: राज्यपाल रमेन डेका ने 1,122 स्काउट्स-गाइड्स को किया सम्मानित, पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी की अपील◆ बस्तर में 2,323 पुनर्वासित माओवादियों को मिला कौशल प्रशिक्षण, रोजगार से जोड़ने पर जोर

गढ़िया पहाड़ को लेकर आदिवासियों की लड़ाई हुई तेज गड़पिछवाड़ी के ग्रामीणों ने फिर निकाली रैली,, दिया ज्ञापन

✍️ भूमकाल समाचार ब्यूरो • जगदलपुर (बस्तर)
अक्षर आकार:
गढ़िया पहाड़ को लेकर आदिवासियों की लड़ाई हुई तेज गड़पिछवाड़ी के ग्रामीणों ने फिर निकाली रैली,, दिया ज्ञापन
YouTube video player

विकास अंभोरे

कांकेर ( भूमकाल समाचार ) नगर के ऐतिहासिक प्राचीनतम गढिया पहाड़ को आस्था के नाम पर सौंदर्यीकरण किये जाने के लिए नगर पालिका द्वारा अधिपत्य की मांग पर एक बार फिर गढ़पिछवाडी के सैकड़ो महिला पुरुष ग्रामीणों ने पालिका की मांग को रद्द करने व पहाड़ को आरक्षित बता विरोध में ज्ञापन सौपा गया ।
ज्ञात हो कि कांकेर नगर पालिका ने दिनाक 12 जुलाई 2021 को जिला कलेक्टर के नाम पत्र लिखते हुए अवगत कराया था कि कांकेर के गढिया पहाड़ कांकेर वन विभाग के अधीन होने व ऐतिहासिक प्राचीनतम है जहाँ प्रतिवर्ष महाशिवरात्रि पर वृहद स्तर पर आयोजन होता है, जहा पर्यटन को बढावा देने के लिए सौदर्यीकरण हेतु पहाड़ को पालिका प्रशासन को हस्तांतरित किया जाये । गढिया पहाड़ के स्वामित्व की मांग खबर मिलते ही आक्रोशित ग्रामीणों ने पालिका के मांग को खारिज करवाने के लिए इससे पहले भी जिला कार्यालय पहुचकर जिला कलेक्टर के नाम पालिका की मांग को खारिज करने की मांग की थी ।
एक बार फिर गढ़पिछवाडी के सैकड़ो महिला पुरुष ग्रामीणों ने पालिका की मांग को रद्द करने व पहाड़ को आरक्षित बता 11 बिंदुओं पर मांग कर कलेक्टर को ज्ञापन सौपा गया । वही मांगे पूरी नही करने पर उग्र आन्दोलन की चेतावनी दी गई है । ग्रामीणों का कहना है कि नगर पालिका जबरन गाँव के गढिया पहाड हथियाने की कोशिश कर रही है उक्त पहाड़ में ग्रामवासियों के देवी देवता विराजमान है, जिसकों आहतकर नुकसान पहुचाने की कोशिश में पालिका द्वारा किया उक्त पहाड़ में रियासत काल से ग्रामीण पूजा आर्चना करते आ रहे है पूर्व में भी वन विभाग ने चोरी छिपे ऐतिहासिक चीजों की खुदाई कर चुके जिसे आज तक वन विभाग ने उजागर नहीं किया है इस साफ़ है रियासत काल के खजाने की हथियाने के लिए इस तरह कुटरचना की कोशिश की जा रही है जिसका ग्राम वासी विरोध करते है यदि पालिका के मांग को ख़ारिज नहीं किया गया तो सभी ग्रामीण उग्र आन्दोलन करेगे। वही ग्रामीणों की मांग पर जिला प्रशासन ने मौखिक आश्वासन दिया गया है कि ग्रामीणों के मांग पत्र पर विचार कर वैधानिक कार्यवाही की जावेगी।

D569B105 4CE4 4578 855D 3025E683D3A3


विकास अंभोरे

संबंधित खबरें (Similar News)