Latest:
◆ छत्तीसगढ़ में विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की तैयारी तेज, 33 जिलों के अधिकारियों को मिलेगा प्रशिक्षण◆ दिवाली से पहले महिलाओं के खातों में पहुंची महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त, 632 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी◆ महादेव सट्टा ऐप का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर भारत लाया गया, पूछताछ में खुल सकते हैं कई राज◆ राज्योत्सव 2026: छत्तीसगढ़ की 36 विभूतियों को मिलेगा राज्य अलंकरण, पत्रकारिता से लेकर कला और खेल जगत तक की प्रतिभाएं सम्मानित◆ चक्रवात ‘अर्नब’ से प्रभावित किसानों को शीघ्र मिलेगी राहत, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दिए निर्देश◆ बस्तर की 485 बसाहटों को मिलेगी बारहमासी सड़क सुविधा, 804 करोड़ के 263 सड़क कार्य प्रस्तावित◆ छत्तीसगढ़: राज्यपाल रमेन डेका ने 1,122 स्काउट्स-गाइड्स को किया सम्मानित, पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी की अपील◆ बस्तर में 2,323 पुनर्वासित माओवादियों को मिला कौशल प्रशिक्षण, रोजगार से जोड़ने पर जोर

खंडहर में तब्दील शौचालय , कचरे के ढेर में पड़े हैं मोदी के स्वच्छ भारत अभियान वाले टॉयलेट शीट

✍️ भूमकाल समाचार ब्यूरो • जगदलपुर (बस्तर)
अक्षर आकार:
खंडहर में तब्दील शौचालय , कचरे के ढेर में पड़े हैं   मोदी के स्वच्छ भारत अभियान वाले टॉयलेट शीट

निशु त्रिवेदी

दंतेवाड़ा । समेली ग्राम पंचायत के मड़ेन्दा गांव में बिल्कुल पालनार -अरनपुर मुख्य मार्ग पर एक पेड़ के नीचे पड़े हुए ये टॉयलेट शीट्स और गांव में आधे-अधूरे बने खंडहर हो चुके शौचालय इस अभियान की असफलता की कहानी खुद बयां कर रहे है कि नक्सल प्रभावित क्षेत्र में मोदी जी का स्वच्छ भारत अभियान कबाड़ में तब्दील हो गया है और भ्रस्टाचार किस चरम पर है ।

IMG 20190521 WA0001

दंतेवाड़ा जिले में कई ऐसे तमाम गांव है जहाँ स्वच्छ भारत मिशन धराशाई होते नज़र आते हैं । जहां सरपंच सचिव की मिलीभगत से ऐसे कई सरकारी योजना सिर्फ कागज़ों में सिमट जाते हैं । आपको बता दें कि मड़ेन्दा वही गांव है जहां से लगभग 6-7किलोमीटर की दूरी पर निलवाया में दूरदर्शन के कैमरामैन और 3 जवानों की शहादत हुई थी।

जब मुख्य मार्ग का मंजर ऐसा है तो आप अंदरूनी इलाकों का अंदाजा लगा सकते हैं चाहे वो स्वास्थ्य विभाग हो या शिक्षा सब सिर्फ खानापूर्ति है। और जो शौचालय बन भी रहे हैं, वो इतने घटिया स्तर के हैं कि मान लीजिए आप शौच के लिए जाएं तो ज़ख़्मी भी हो सकते हैं।

IMG 20190521 WA0003

संबंधित खबरें (Similar News)