Latest:
◆ छत्तीसगढ़ में विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की तैयारी तेज, 33 जिलों के अधिकारियों को मिलेगा प्रशिक्षण◆ दिवाली से पहले महिलाओं के खातों में पहुंची महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त, 632 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी◆ महादेव सट्टा ऐप का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर भारत लाया गया, पूछताछ में खुल सकते हैं कई राज◆ राज्योत्सव 2026: छत्तीसगढ़ की 36 विभूतियों को मिलेगा राज्य अलंकरण, पत्रकारिता से लेकर कला और खेल जगत तक की प्रतिभाएं सम्मानित◆ चक्रवात ‘अर्नब’ से प्रभावित किसानों को शीघ्र मिलेगी राहत, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दिए निर्देश◆ बस्तर की 485 बसाहटों को मिलेगी बारहमासी सड़क सुविधा, 804 करोड़ के 263 सड़क कार्य प्रस्तावित◆ छत्तीसगढ़: राज्यपाल रमेन डेका ने 1,122 स्काउट्स-गाइड्स को किया सम्मानित, पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी की अपील◆ बस्तर में 2,323 पुनर्वासित माओवादियों को मिला कौशल प्रशिक्षण, रोजगार से जोड़ने पर जोर

कोरोना काल का मजदूर

✍️ भूमकाल समाचार ब्यूरो • जगदलपुर (बस्तर)
अक्षर आकार:
कोरोना काल का मजदूर

आज की कविता


IMG 20200602 WA0007

लहू पीती सड़कों पर चला हूँ ,
अब मैं गांव की ओर चला हूँ।
पेट पालने आया था शहर ,
अब निराश हो चला हूँ।

क्या कहूं कैसे दिन बिताये ,
संक्रमण काल में ,
कोई पूछने भी ना आये ,
इस विपत अकाल में ,

भुख से बिलखते बच्चे
कांधे पर लिये चला हूँ ।
अब निराश हो चला हूँ…..

गर कुचला गया सड़क पर ,
बेमौत मारा जाऊंगा ,
पर अब शहर में रहकर ,
जी भी ना पाऊंगा।
जीवन मरण के बीच ,
पीसता चला हूँ।
अब निराश ….

अगरचे पहुंच गया गांव ,
तो खैर मनाऊंगा ।
अपने ही बचपन को ,
बचपन की सैर करवाऊंगा।
बस इतनी ही आस लिये चला हूँ।
अब मैं गांव की ओर चला हूँ ।।

FB IMG 1589971459679

— किरीट ठक्कर ।

संबंधित खबरें (Similar News)