Latest:
◆ छत्तीसगढ़ में विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की तैयारी तेज, 33 जिलों के अधिकारियों को मिलेगा प्रशिक्षण◆ दिवाली से पहले महिलाओं के खातों में पहुंची महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त, 632 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी◆ महादेव सट्टा ऐप का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर भारत लाया गया, पूछताछ में खुल सकते हैं कई राज◆ राज्योत्सव 2026: छत्तीसगढ़ की 36 विभूतियों को मिलेगा राज्य अलंकरण, पत्रकारिता से लेकर कला और खेल जगत तक की प्रतिभाएं सम्मानित◆ चक्रवात ‘अर्नब’ से प्रभावित किसानों को शीघ्र मिलेगी राहत, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दिए निर्देश◆ बस्तर की 485 बसाहटों को मिलेगी बारहमासी सड़क सुविधा, 804 करोड़ के 263 सड़क कार्य प्रस्तावित◆ छत्तीसगढ़: राज्यपाल रमेन डेका ने 1,122 स्काउट्स-गाइड्स को किया सम्मानित, पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी की अपील◆ बस्तर में 2,323 पुनर्वासित माओवादियों को मिला कौशल प्रशिक्षण, रोजगार से जोड़ने पर जोर

कोरा कागज़

✍️ भूमकाल समाचार ब्यूरो • जगदलपुर (बस्तर)
अक्षर आकार:
कोरा कागज़
IMG 20190603 WA0002

क्या तुम मुझे पढ़ रहे हो??
सुन रहे हो मुझे…
मेरी आवाज क्या तुमने सुनी नहीं पहले कभी???
क्या तुमने मुझे पहचाना….???
क्या तुम मुझे देख रहे हो!
क्या तुमने मुझे देखा है पहले भी??

करवाती हूँ खुद का परिचय तुमसे..
फिर क्या तोड़ सकोगे अपने मौन को??
क्या ग्लानि सह पाओगे???
अगर हां ..तो पढ़ो अब….मुझे

मैं वही दामिनी हूँ
जिसकी योनि में तुमने लोहे की सरिया डाली थी….
वही सोनी सोरी हूँ…
जिसपर तेज़ाब फेंका था तुमने…
वही 8 बरस की अशिफ़ा हूँ,
जिसे उत्तेजना की सुइयां लगा लगा कर,
मंदिर में तुम लूटते रहे अस्मत जिसकी…
मैं वही संस्कृति हूँ,
जिसे लहू लुहान के मार डाला तुम्हारी हवस ने …

हां मैं वही हूँ…
जिसे तुम पूजते हो,
9 दिन व्रत रख कर….
और चढ़ाते हो भोग…भी
फिर भोग करते हो मेरा…मेरे शरीर का…मेरी आत्मा का….
मेरा शरीर जैसे तहस नहस करने को ही बना हो…तुम्हारे लिए
जैसे तुम्हारी वासना बुझाने की वस्तु हूँ मै ..

मैं वही हूँ …जिसे कन्या भोज कराते हो तुम…
मैं वही हूँ…. जो हर रोज़ सामना करती है तुम्हारी गिद्ध नज़रों का…
जो टिकी रहती हैं मेरे वक्ष पर ….
मैं वही हूँ… जिसे गर्भ में ही मारा था तुमने,
और वही हूँ…. जिसे दहेज़ की आग में,
तुमने ज़िंदा भून दिया ….

मैं वही #me_too हूँ…..
मैं वही यौन शोषण झेल चुकी लड़की हूँ…
मैं वही चाइल्ड सेक्युअल एब्यूज की विक्टम हूँ.
मैं वही एसिड अटैक सर्वाइवर हूँ.
मैं वही मर चुकी स्त्री हूँ….
जिसे तुमने रौंदा है…अपने पुरुषत्व से….
मैं वही हूँ जिसकी भावनाओं को,
प्रेम के छल से छत्त विछत किया तुमने….
हां मैं वही हूँ,
जिसके पैरों को देखकर तुम्हारे हवस के संस्कार जाग जाते हैं…

मेरे ढंके शरीर को भी तुम्हारी नज़रें,
निर्वस्त्र करती हैं ….मैं उसी नज़र की प्रतिक्रिया हूँ….
मैं वही हूँ .
जिसके प्रेम को मूर्खता कहा तुमने…
मैं वही हूँ…
जिसकी गम्भीरता का उपहास किया तुमने….
मैं वही हूँ..
जिसकी शारीरिक बनावट पर भेद-भाव स्थापित किया….तुमने

मैं वही हूँ,
जिसे नक़ाब,हिजाब,घूंघट में ढंकते हो तुम…
मैं वही प्रतिमा हूं ,
जिसके सामने कैंडल्स जलाते हो तुम…
मैं तुम्हारी वही माँ हूँ, पत्नी हूँ, साथी हूँ, बहन हूँ…. बेटी हूँ…
जो झुकती है तुम्हारे वर्चस्व के सामने..

मैं वही हूँ …जिसे तुमने पाप योनि
में जन्मा हुआ बताया…
मैं वही हूँ ,
जिसकी माहवारी के रक्त को,
गुनाहों की सज़ा कहा तुमने….
मैं वही हूँ,
जिसकी प्रसव पीड़ा को तुमने ईश्वर का इंसाफ कहा है …

हां मैं वही हूँ….
जो एक पल में तुम्हारे लिए देवी है,
दूसरे ही पल भोग की वस्तु….
मैं वो हूँ जिसे तुमने सजावट का सामान बना दिया…
नुमाइश की चीज बना दी..

पर मैं नहीं हूं देवी,
नही सजाने की वस्तु
न ही पर्दा करने की पाबन्द

मैं हूँ सावित्री बाई…
मैं हूँ कमला दास….
मैं हूँ सुनीता विलियम्स,
कल्पना की उड़ान हूँ मैं…
मैं हूँ मैरी कॉम भी….
मैं रुवेदा सलाम हूँ….

मैं तुम्हारी तरह इंसान हूँ…
मुझे उड़ने दो,
पढ़ने दो,
लड़ने दो,
सोचने दो…
मुझे जीने दो….
मुझे इंसान रहने दो….
मुझे इंसान रहने दो….

रोशनी बंजारे “चित्रा”

संबंधित खबरें (Similar News)