Latest:
◆ छत्तीसगढ़ में विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की तैयारी तेज, 33 जिलों के अधिकारियों को मिलेगा प्रशिक्षण◆ दिवाली से पहले महिलाओं के खातों में पहुंची महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त, 632 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी◆ महादेव सट्टा ऐप का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर भारत लाया गया, पूछताछ में खुल सकते हैं कई राज◆ राज्योत्सव 2026: छत्तीसगढ़ की 36 विभूतियों को मिलेगा राज्य अलंकरण, पत्रकारिता से लेकर कला और खेल जगत तक की प्रतिभाएं सम्मानित◆ चक्रवात ‘अर्नब’ से प्रभावित किसानों को शीघ्र मिलेगी राहत, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दिए निर्देश◆ बस्तर की 485 बसाहटों को मिलेगी बारहमासी सड़क सुविधा, 804 करोड़ के 263 सड़क कार्य प्रस्तावित◆ छत्तीसगढ़: राज्यपाल रमेन डेका ने 1,122 स्काउट्स-गाइड्स को किया सम्मानित, पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी की अपील◆ बस्तर में 2,323 पुनर्वासित माओवादियों को मिला कौशल प्रशिक्षण, रोजगार से जोड़ने पर जोर

कामर्सियल माइनिंग की सूची में शामिल फ़तेहपुर ईस्ट कोल ब्लॉक के प्रभावित गांव नरकारो एवं नेवार में भी मिला सामुदायिक वन संसाधन का अधिकार.

✍️ भूमकाल समाचार ब्यूरो • जगदलपुर (बस्तर)
अक्षर आकार:
कामर्सियल माइनिंग की सूची में शामिल फ़तेहपुर ईस्ट कोल ब्लॉक के प्रभावित गांव नरकारो एवं नेवार में भी मिला सामुदायिक वन संसाधन का अधिकार.
IMG 20200813 WA0029


आलोक शुक्ला


रायपुर । देरी से ही सही छत्तीसगढ़ में वन अधिकार मान्यता कानून 2006 के तहत सामुदायिक वन संसाधनों को मान्यता देंने की प्रक्रिया शुरू हुई। 15 अगस्त को कई जिलों में ग्रामसभाओं को जिनके दावे पूर्व जमा थे या वर्तमान में करवाये गए हैं उनको मान्यता दी गई हैं। प्रदेश में लगभग 12 हजार से अधिक गांव की ग्रामसभाओं को उनके सामुदायिक वन संसाधन के अधिकारों को मान्यता दी जानी हैं।
रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ में ग्राम नरकारो एवम नेवार को सामुदायिक वन संसाधन के अधिकार को मान्यता मिली इसमे से ग्राम नरकारो कामर्सियल माइनिंग की सूची में शामिल फतेहपुर ईस्ट कोल ब्लॉक का प्रभावित गांव हैं।

IMG 20200813 WA0026

ये अधिकार पत्रक धरमजयगढ़ में जनसंगठन के साथी डी एस माल्या जी के प्रयास से हुआ। वहां के युवा sdm चौबे जी ने सकारात्मक भूमिका एवम उनकी पहलकदमी में इस प्रक्रिया को पूरा किया गया । हर स्तर पर उनके द्वारा प्रशासनिक सहयोग दिया गया और मुख्यमंत्री जी की मंशा अनुरूप इसके प्रभावी क्रियान्वयन में वो जुटे हुए हैं।

IMG 20200813 WA0028

ऐतिहासिक अन्याय को खत्म करने बनाये गए इस कानून के क्रियान्यवन के लिए राजनीतिक इच्छा शक्ति और अधिकारियों की संवेदनशीलता व समझ आवश्यक है । रमन सरकार के 10 वर्षों के कार्यकाल में इस कानून की सिर्फ धज्जियाँ उड़ाई जाती रही।
हालांकि अभी भी समग्रता के साथ और अधिक समन्वयन आवश्यक हैं। तभी इस कानून के सही पालन से उस ऐतिहासिक अन्याय को खत्म किया जा सकता है जो आदिवासियों और अन्य परंपरागत वन निवासियों के साथ हुआ हैं।

FB IMG 1597342737038

आलोक शुक्ला

संबंधित खबरें (Similar News)