Latest:
◆ छत्तीसगढ़ में विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की तैयारी तेज, 33 जिलों के अधिकारियों को मिलेगा प्रशिक्षण◆ दिवाली से पहले महिलाओं के खातों में पहुंची महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त, 632 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी◆ महादेव सट्टा ऐप का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर भारत लाया गया, पूछताछ में खुल सकते हैं कई राज◆ राज्योत्सव 2026: छत्तीसगढ़ की 36 विभूतियों को मिलेगा राज्य अलंकरण, पत्रकारिता से लेकर कला और खेल जगत तक की प्रतिभाएं सम्मानित◆ चक्रवात ‘अर्नब’ से प्रभावित किसानों को शीघ्र मिलेगी राहत, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दिए निर्देश◆ बस्तर की 485 बसाहटों को मिलेगी बारहमासी सड़क सुविधा, 804 करोड़ के 263 सड़क कार्य प्रस्तावित◆ छत्तीसगढ़: राज्यपाल रमेन डेका ने 1,122 स्काउट्स-गाइड्स को किया सम्मानित, पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी की अपील◆ बस्तर में 2,323 पुनर्वासित माओवादियों को मिला कौशल प्रशिक्षण, रोजगार से जोड़ने पर जोर

कामरेड अब्दुल सलाम नही रहे

✍️ भूमकाल समाचार ब्यूरो • जगदलपुर (बस्तर)
अक्षर आकार:
कामरेड अब्दुल सलाम नही रहे
IMG 20200522 WA0001

गरियाबंद। जिले के वरिष्ठ वामपंथी नेता कामरेड अब्दुल सलाम का गुरुवार 21 मई को इंतकाल हो गया है। अविभाजित मध्यप्रदेश शासन काल में नगर के इस क्रांतिकारी नेता ने गरियाबंद अंचल में शोषण के विरुद्ध लगातार आवाज बुलंद की थी।


भगत सिंह और चंद्रशेखर आजाद की क्रांतिकारी विचारधारा के समर्थक अब्दुल सलाम ने दुर्गा कालेज से पोलिटिकल साइंस में एमए किया था। कार्लमार्क्स और लेनिन से प्रेरित अब्दुल सलाम ने 1974 में कम्पयूनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया की सदस्यता ली , 1975 में इनके नेतृत्व में मैनपुर में एक विशाल आम सभा आयोजित की गई थी जिसमे क्षेत्र के करीब 20 हजार नागरिक सम्मिलित हुये थे। इस आम सभा में सुधीर मुखर्जी और सी राजेश्वर ने भी अपनी उपस्थित दी थी।
अब्दुल सलाम के करीब मित्र और रिटायर्ड प्रोफेसर डॉ सोम गोस्वामी के अनुसार 1982 में इन्हें रायपुर जिला कम्पयूनिस्ट पार्टी का जिला सचिव नियुक्त किया गया था। इनके निधन पर प्रो. डॉ. सोम गोस्वामी , भाकपा (माले) रेड स्टार के राज्य सचिव कामरेड सौरा यादव , अखिल भारतीय क्रांतिकारी किसान सभा के सचिव तेजराम विद्रोही , उपाध्यक्ष मदन लाल साहू , आदिवासी भारत महासभा के अध्यक्ष कॉमरेड भोजलाल नेताम एवं जिले के वरिष्ठ पत्रकार किरीट ठक्कर ने उन्हें क्रांतिकारी सलाम भेंट किया है , साथ ही उनके परिवार के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की है। अब्दुल सलाम अपने पीछे एक पुत्र ,पुत्री ,पुत्रवधु व पोता छोड़ गये है।

संबंधित खबरें (Similar News)