Latest:
◆ छत्तीसगढ़ में विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की तैयारी तेज, 33 जिलों के अधिकारियों को मिलेगा प्रशिक्षण◆ दिवाली से पहले महिलाओं के खातों में पहुंची महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त, 632 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी◆ महादेव सट्टा ऐप का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर भारत लाया गया, पूछताछ में खुल सकते हैं कई राज◆ राज्योत्सव 2026: छत्तीसगढ़ की 36 विभूतियों को मिलेगा राज्य अलंकरण, पत्रकारिता से लेकर कला और खेल जगत तक की प्रतिभाएं सम्मानित◆ चक्रवात ‘अर्नब’ से प्रभावित किसानों को शीघ्र मिलेगी राहत, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दिए निर्देश◆ बस्तर की 485 बसाहटों को मिलेगी बारहमासी सड़क सुविधा, 804 करोड़ के 263 सड़क कार्य प्रस्तावित◆ छत्तीसगढ़: राज्यपाल रमेन डेका ने 1,122 स्काउट्स-गाइड्स को किया सम्मानित, पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी की अपील◆ बस्तर में 2,323 पुनर्वासित माओवादियों को मिला कौशल प्रशिक्षण, रोजगार से जोड़ने पर जोर

कांकेर पुराना बस स्टैंड में खुलेआम उड़ रही है स्वच्छता अभियान की धज्जियां, खुले में शौच को मजबूर दुकानदार व ग्राहक, महिलाओं के लिए हुआ और मुश्किल

✍️ भूमकाल समाचार ब्यूरो • जगदलपुर (बस्तर)
अक्षर आकार:
कांकेर पुराना बस स्टैंड में खुलेआम उड़ रही है स्वच्छता अभियान की धज्जियां, खुले में शौच को मजबूर दुकानदार व ग्राहक, महिलाओं के लिए हुआ और मुश्किल
IMG 20200918 WA0011

कांकेर । जिले के पुराना बस स्टैंड में नगर पालिका द्वारा कांप्लेक्स बनाकर बेचने के लिए पुराने दुकानदारों को उजाड़ने की प्रक्रिया किसी कारणवश रूक गई है, मगर इस बीच नगर पालिका ने अपने उस शौचालय को भी तोड़ डाला है जिसका उद्घाटन भी नहीं हुआ था । अब बकायदा जिला कलेक्टर की अनुमति से, पुलिस अधीक्षक की सहमति से व नगर पालिका के देखरेख में शौचालय विहीन लोग खुलेआम नदी किनारे कर रहे हैं शौच ! महिलाओं के लिए हो गई है शौच करना बड़ी समस्या हो गई है ।

यह कांकेर जिला मुख्यालय का पुराना बस स्टैंड है, जहां बाजार के 2 दिन सप्ताह में 20,000 से ज्यादा लोगों का आना जाना होता है । नगर पालिका द्वारा बिना किसी प्लान के अचानक किए गए तोड़फोड़ के बावजूद यहां पर सैकड़ों दुकानदार अपने व्यवसाय कर रहे हैं ।

अब इस तोड़फोड़ में लगभग 20 लाख की लागत से बना हुआ नया सुलभ शौचालय जिसका उपयोग भी अभी तक नहीं हो पाया था, उद्घाटन नहीं हुआ था, उसे तोड़कर नेस्तनाबूत कर, उसके सहित पुराने चालू सुलभ शौचालय को भी बंद कर दिया गया है ।

अब यहां नदी के किनारे बाकायदा जिला कलेक्टर की देखरेख निर्देशन और अनुमति से माननीय पुलिस अधीक्षक कांकेर के सक्रिय भूमिका से नगर पालिका की देखरेख में खुलेआम शौच का काम चल रहा है । पुराना और नया शौचालय मिलाकर कुल 50 लाख जमींदोज किया गया व किसी के बाप का पैसा नही था, जो पत्रकारों से पूछ रहा था कि ” लॉकडाउन करने पर तुम्हारा बाप खिलायेगा क्या ? ” यह पैसा कांकेर के समस्त नागरिकों का था । क्या आप अपने हक के पैसे को मिट्टी में मिलाने और नगर की पवित्र नदी को खुले आम शौच के लिए खोलने वाले जिला प्रशासन, नगर पालिका प्रशासन से सवाल नही करेंगे ?

संबंधित खबरें (Similar News)