Latest:
◆ छत्तीसगढ़ में विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की तैयारी तेज, 33 जिलों के अधिकारियों को मिलेगा प्रशिक्षण◆ दिवाली से पहले महिलाओं के खातों में पहुंची महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त, 632 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी◆ महादेव सट्टा ऐप का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर भारत लाया गया, पूछताछ में खुल सकते हैं कई राज◆ राज्योत्सव 2026: छत्तीसगढ़ की 36 विभूतियों को मिलेगा राज्य अलंकरण, पत्रकारिता से लेकर कला और खेल जगत तक की प्रतिभाएं सम्मानित◆ चक्रवात ‘अर्नब’ से प्रभावित किसानों को शीघ्र मिलेगी राहत, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दिए निर्देश◆ बस्तर की 485 बसाहटों को मिलेगी बारहमासी सड़क सुविधा, 804 करोड़ के 263 सड़क कार्य प्रस्तावित◆ छत्तीसगढ़: राज्यपाल रमेन डेका ने 1,122 स्काउट्स-गाइड्स को किया सम्मानित, पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी की अपील◆ बस्तर में 2,323 पुनर्वासित माओवादियों को मिला कौशल प्रशिक्षण, रोजगार से जोड़ने पर जोर

कवासी लखमा ने जनसुनवाई में शिकायतों दिखाये कड़े तेवर… बिजली कटौती की शिकायतों पर फील्ड अफसर सस्पेंड… पटवारी को पद से हटाया, जांच के भी दिये आदेश

✍️ भूमकाल समाचार ब्यूरो • जगदलपुर (बस्तर)
अक्षर आकार:
कवासी लखमा ने जनसुनवाई में शिकायतों दिखाये कड़े तेवर… बिजली कटौती की शिकायतों पर फील्ड अफसर सस्पेंड… पटवारी को पद से हटाया, जांच के भी दिये आदेश

रायपुर-जनसुनवाई के दौरान आज आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने तल्ख तेवर दिखाये। बालौद जिला में जहां फील्ड अफसर को सस्पेंड करने का आदेश दिया गया, तो वहीं गरियाबंद में एक पटवारी को तत्काल पद से हटाने का आदेश दिया। संगठन से मिले निर्देश के बाद प्रदेश के मंत्री बारी-बारी से राजीव भवन में बैठ रहे हैं और जनता की समस्याओं को सुन रहे हैं। इसी कड़ी में आज उद्योग व आबकारी मंत्री कवासी लखमा राजीव भवन में मौजूद थे।

KAWASI LAKHMA

इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याओं को सुना और लोगों की परेशानी को दूर भी किया। इस दौरान मीडिया से बातचीत में कवासी लखमा ने कहा कि बलरामपुर में बिजली को लेकर शिकायत आई थी तत्काल उसे सुना गया और अफसरों को निर्देश दिया गया, वहीं बालोद जिला के फील्ड अधिकारी की भी इस मामले में शिकायत आयी थी, जिसके बाद लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए सरकार ने तत्काल उसे सस्पेंड करने का आदेश दिया है।

कवासी लखमा के सामने गरियाबंद जिले में एक पटवारी है जिसकी लगातार शिकायतें मिल रही थी। उसके लिए भी एसडीएम को आदेश दिया गया है कि इसको तत्काल यहां से हटाये और इस मामले में जांच कराये, अगर जांच में पटवारी दोषी पाया जाता है, तो तत्काल उसके खिलाफ कार्रवाई की जाये। ऐसे ही कई मामले आये हैं जिसमे कुछ जगहों में निर्माण कार्य को लेकर पैसे रुकने की शिकायत भी आई है। जिसपर वहां के अधिकारियों को इसको तत्काल देखने के निर्देश दिया गया है। उन्होंने कहा कि किसी भी मजदूर कर्मचारियों का पैसा नही  रोका जाएगा।

संबंधित खबरें (Similar News)