Latest:
◆ छत्तीसगढ़ में विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की तैयारी तेज, 33 जिलों के अधिकारियों को मिलेगा प्रशिक्षण◆ दिवाली से पहले महिलाओं के खातों में पहुंची महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त, 632 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी◆ महादेव सट्टा ऐप का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर भारत लाया गया, पूछताछ में खुल सकते हैं कई राज◆ राज्योत्सव 2026: छत्तीसगढ़ की 36 विभूतियों को मिलेगा राज्य अलंकरण, पत्रकारिता से लेकर कला और खेल जगत तक की प्रतिभाएं सम्मानित◆ चक्रवात ‘अर्नब’ से प्रभावित किसानों को शीघ्र मिलेगी राहत, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दिए निर्देश◆ बस्तर की 485 बसाहटों को मिलेगी बारहमासी सड़क सुविधा, 804 करोड़ के 263 सड़क कार्य प्रस्तावित◆ छत्तीसगढ़: राज्यपाल रमेन डेका ने 1,122 स्काउट्स-गाइड्स को किया सम्मानित, पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी की अपील◆ बस्तर में 2,323 पुनर्वासित माओवादियों को मिला कौशल प्रशिक्षण, रोजगार से जोड़ने पर जोर

एनएमडीसी फर्जी ग्राम सभा के विरोध में लामबंद हुए हजारों ग्रामीण आदिवासी – किरंदूल

✍️ भूमकाल समाचार ब्यूरो • जगदलपुर (बस्तर)
अक्षर आकार:
एनएमडीसी फर्जी ग्राम सभा के विरोध में लामबंद हुए हजारों ग्रामीण आदिवासी – किरंदूल
IMG 20190607 WA0071

मंगल कुंजाम की रिपोर्ट .

किरंदुल– लोह नगरी किरंदुल में आज संयुक्त पंचायत संघर्ष समिति के बैनर तले दंतेवाड़ा जिले के चारों ब्लाक के हज़ारों ग्रामीण क्षेत्रों के आदिवासी एनएमडीसी किरंदुल परियोजना के प्रशासनिक भवन के सन्मुख स्थित सीआईएसएफ चेक पोस्ट में जमा हो कर एनएमडीसी के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए घेराव किया .

IMG 20190607 WA0072

इस संबंद में चर्चा करते हुए आदिवासी समाज और जनपद सदस्य राजू भास्कर ने बताया कि संयुक्त पंचायत जन संघर्ष समिति के बैनर तले आज एनएमडीसी, अडानी ग्रुप, एवं एन सी एल की गलत नीतियों के खिलाफ जिले के हज़ारों ग्रामीण आदिवासी एनएमडीसी किरंदुल का घेराव करने पहुंचे हैं ।और दंतेवाड़ा के भोगाम गाँव से आये बल्लू भोगामी ने बताया कि एनएमडीसी के द्वारा 13 नंबर खदान जो कि अडानी समूह को उत्खनन कार्य के लिए दिया गया है ,उस पहाड़ी में हमारे कई देवी देवता विराजमान हैं ,साथ ही हम आज इस आंदोलन के माध्यम से एनएमडीसी के द्वारा आयोजित फर्जी ग्राम सभा का भी विरोध करते हैं चाहे वो 11 नंबर खदान, या 13 नंबर खदान का मामला हो, एनएमडीसी ने हमेशा संविधान का उल्लंघन कर फर्जी ग्राम सभा आयोजित की है ।उन्होंने बताया कि 5 वी अनुशुचि कानून का उल्लंघन करते हुए एनएमडीसी ने लगातार फर्जी ग्राम सभा कर बड़े बड़े उद्योगपतियो को खदान बेचने का कार्य किया है जिसका हम विरोध करते हैं .

IMG 20190607 WA0075

राज्य सरकार एवं केंद्र सरकार के द्वारा भी संविधान का उल्लंघन किया जा रहा है जबकि 5 वी ऑंसूची के अनुछेद 244 के अनुसार सम्पूर्ण बस्तर संभाग 5 वी अनुसूची के अंतर्गत आता है ।जिस कारण ग्राम सभा की अनुमति लेना आवस्यक होता है ।परंतु इसके बाबजूद एनएमडीसी के द्वारा लगातार फर्जी ग्राम सभा कर संविधान का उल्लंघन कर लोह अयस्क का उत्खनन किया जा रहा है ।

IMG 20190607 WA0073

बल्लू ने बताया कि बीजापुर, सुकमा, दंतेवाड़ा ,जिलों की कई नदियां इस पहाड़ से निकलने वाले लोह चूर्ण के कारण लाल हो गई है ,जिस कारण भूमि बंजर होने के साथ साथ सेहत पर भी बुरा प्रभाव पड़ रहा है।संयुक्त पंचायत संघर्ष समिति के बैनर तले कई गांवों के ग्रामीण ,किरंदुल परियोजना के प्रशासनिक भवन के सामने अनिश्चित कालीन घेराव एवं धरना प्रदर्शन के लिए बैठे हैं ।ऐतिहात के तौर पर जिला पुलिस बल एवं सीआईएसएफ जवान मुस्तेद है ।इस दौरान किरंदुल परियोजना का उत्पादन पूरी तरह बंद है ।

संबंधित खबरें (Similar News)