Latest:
◆ छत्तीसगढ़ में विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की तैयारी तेज, 33 जिलों के अधिकारियों को मिलेगा प्रशिक्षण◆ दिवाली से पहले महिलाओं के खातों में पहुंची महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त, 632 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी◆ महादेव सट्टा ऐप का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर भारत लाया गया, पूछताछ में खुल सकते हैं कई राज◆ राज्योत्सव 2026: छत्तीसगढ़ की 36 विभूतियों को मिलेगा राज्य अलंकरण, पत्रकारिता से लेकर कला और खेल जगत तक की प्रतिभाएं सम्मानित◆ चक्रवात ‘अर्नब’ से प्रभावित किसानों को शीघ्र मिलेगी राहत, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दिए निर्देश◆ बस्तर की 485 बसाहटों को मिलेगी बारहमासी सड़क सुविधा, 804 करोड़ के 263 सड़क कार्य प्रस्तावित◆ छत्तीसगढ़: राज्यपाल रमेन डेका ने 1,122 स्काउट्स-गाइड्स को किया सम्मानित, पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी की अपील◆ बस्तर में 2,323 पुनर्वासित माओवादियों को मिला कौशल प्रशिक्षण, रोजगार से जोड़ने पर जोर

एक वोट की कीमत तुम क्या जानो नेता बाबू ? बस्तर में चुनाव के परिणाम ग्रामीण भोगने लगे हैं

✍️ भूमकाल समाचार ब्यूरो • जगदलपुर (बस्तर)
अक्षर आकार:
एक वोट की कीमत तुम क्या जानो नेता बाबू ?  बस्तर में चुनाव के परिणाम ग्रामीण भोगने लगे हैं
IMG 20190425 WA0001
छाया – निशु त्रिवेदी

यहां एक वोट देने से हाँथ पैर तोड़ दिए जाते हैं या जान भी चली जाती है

YouTube video player

बस्तर । यहां चुनाव परिणाम से पहले चुनाव के बाद के परिणाम आने लगे हैं। चुनाव आयोग हो या राजनीतिक दल सबकी एक ही मंशा होती है कि बस्तर वाले जैसे-तैसे बस वोट कर दें, बस बात खत्म ।
माओवादियों ने इस बार भी चुनाव बहिष्कार का आह्वान किया था । दक्षिण बस्तर के सुदूर इलाके में इसके लिए बड़ी रैली और सम्मेलन भी किया था । बहिष्कार के आह्वान के तहत माओवादी हिंसा में बस्तर से भाजपा का एक मात्र विधायक सहित 11 जवान और 5 से ज्यादा ग्रामीण भी मारे गए हैं ।
पर बस्तर वाले तमाम समस्याओं से जूझते हुए नक्सली चेतावनी के बावजूद बस इसलिए वोट करते हैं कि बदलाव होगा। बस्तर के सभी ग्रामों के आदिवासी सड़क , पानी ,बिजली , स्कूल और स्वास्थ्य की जरूरत की बात करते हैं । पर आज़ादी के बाद हम चाँद पर तो पहुंच गए पर हमारे नेता भाई लोग इन तक नहीं पहुंच पाए।
बस्तर में चुनाव के बाद क्या हुआ ? आईये इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के जांबाज पत्रकार रानू तिवारी के वीडियो रिपोर्ट में देखते हैं । रानू हमे दक्षिण बस्तर के एक ऐसे गांव में ले जा रहे हैं , जहां ग्रामीणों ने लोकतांत्रिक पर्व में शामिल होने की निर्मम कीमत चुकाई है । बस्तर में इस तरह की कहानियां सैकड़ों गांव में मिलेंगे ।

IMG 20190425 WA0002
छाया – निशु त्रिवेदी
IMG 20190425 WA0000

” रानू तिवारी ”

संबंधित खबरें (Similar News)