Latest:
◆ छत्तीसगढ़ में विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की तैयारी तेज, 33 जिलों के अधिकारियों को मिलेगा प्रशिक्षण◆ दिवाली से पहले महिलाओं के खातों में पहुंची महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त, 632 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी◆ महादेव सट्टा ऐप का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर भारत लाया गया, पूछताछ में खुल सकते हैं कई राज◆ राज्योत्सव 2026: छत्तीसगढ़ की 36 विभूतियों को मिलेगा राज्य अलंकरण, पत्रकारिता से लेकर कला और खेल जगत तक की प्रतिभाएं सम्मानित◆ चक्रवात ‘अर्नब’ से प्रभावित किसानों को शीघ्र मिलेगी राहत, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दिए निर्देश◆ बस्तर की 485 बसाहटों को मिलेगी बारहमासी सड़क सुविधा, 804 करोड़ के 263 सड़क कार्य प्रस्तावित◆ छत्तीसगढ़: राज्यपाल रमेन डेका ने 1,122 स्काउट्स-गाइड्स को किया सम्मानित, पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी की अपील◆ बस्तर में 2,323 पुनर्वासित माओवादियों को मिला कौशल प्रशिक्षण, रोजगार से जोड़ने पर जोर

आर्टिकल 15 दलित उत्पीड़न की क्रूरता को स्पर्श भर कर पाती है , ये क्रूरता कितनी भयानक है इसे भोगने वाला भी शायद ना बता सके !

✍️ भूमकाल समाचार ब्यूरो • जगदलपुर (बस्तर)
अक्षर आकार:
आर्टिकल 15 दलित उत्पीड़न की क्रूरता को स्पर्श भर कर पाती है , ये क्रूरता कितनी भयानक है इसे भोगने वाला भी शायद ना बता सके !

रुचिर गर्ग

images 1

आर्टिकल 15 – अनुभव सिन्हा ने हौसला तो दिखाया है ,लेकिन एक घटना पर आधारित फिल्म दलित उत्पीड़न की क्रूरता को स्पर्श भर कर पाती है । ये क्रूरता कितनी भयानक है इसे भोगने वाला भी शायद ना बता सके !

फ़िल्म के अंत में ब्राह्मण एसपी का संतोष से भरा मुस्कुराता चेहरा दर्शकों को आश्वस्ति के साथ हॉल के बाहर जाने देता है। ये आश्वस्ति विचलित करती है । दलित उत्पीड़न पर किसी फ़िल्म की सार्थकता तो तब है जब अंत दर्शक को बेचैन लौटाए ।

फिर भी मेरी सीमित समझ में फिल्मांकन सशक्त लगा और अनुभव सिन्हा ने उस एक घटना के सहारे विमर्श को आगे बढ़ाया तो है ।कम से कम आर्टिकल 15 देख कर लौटा सवर्ण दर्शक उस पत्थर से टकराएगा तो सही जो इस फ़िल्म ने फेंका है ।

अब जब कोई आरक्षण विरोधी अपनी गली में गटर की सफाई देखेगा तो उसे आर्टिकल 15 में दिखाया गया गटर की सफाई का दृश्य भी याद तो आएगा ही ।

लेकिन दूसरा पहलू यह है कि सोच के स्तर पर अपने समय के ब्राह्मणवादी माध्यमों के जरिये सदियों से हमारी इन्हीं स्मृतियों को ढाँकने का ही तो काम किया गया है ।

दरअसल डॉ भीमराव अंबेडकर ने इन परतों को जिस तीखेपन के साथ कुरेदा है उसी तीखेपन के साथ अछूत उत्पीड़न को अभिव्यक्त करती फिल्में चाहिए ।

फिर भी इस फ़िल्म को ज़रूर देखिए । आज ये हौसला भी कोई अनुभव सिन्हा ही दिखा सकता है ।

संबंधित खबरें (Similar News)